फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Lit Chowk Three-day Lit-Chowk will be inaugurated from December 16

Indore Lit Chowk: तीन दिवसीय लिट-चौक का 16 दिसंबर से होगा शुभारंभ, देश की जानी-मानी हस्तियां करेंगी शिरकत

Tue, 13 Dec 2022 11:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 11:13 PM IST
सार

देश का पहला सोशियो-कल्चरल फेस्ट लिट-चौक 16 दिसंबर से गांधी हॉल परिसर में शुरू हो रहा है। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस लिट चौक के सीजन-2 में देश की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
Indore Lit Chowk Three-day Lit-Chowk will be inaugurated from December 16
तीन दिवसीय लिट-चौक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में सोशियो-कल्चरल लिट चौक का शुभारंभ 16 दिसंबर को गांधी हॉल प्रांगण में सुबह 11:30 बजे से होगा। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस फेस्ट में देश की प्रसिद्ध शख्सियतें विभिन्न विषयों पर बोलेंगी। इसमें बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता-गीतकार-फिल्मकार-लेखक शिरकत करेंगे। तीनों दिन शहर के तीन सौ से ज्यादा कलाकार कविता-कहानी-गीत-मिमिक्री और कला का प्रदर्शन करेंगे। पॉपुलर बैंड कनिष्क सेठ ट्रियो अपनी प्रस्तुति देगा, यह फेस्ट में प्रवेश नि:शुल्क है।

विज्ञापन


इस लिट चौक में लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, ख्यात गीतकार-अभिनेता स्वानंद किरकिरे, गीतकार राज शेखर और लेखक सत्य व्यास फिल्मों-अभिनय-गीत-संगीत-साहित्य पर बातचीत करेंगे। इस मौके पर वे श्रोताओं के सवालों के जवाब भी देंगे।
विज्ञापन


देश से जुड़े मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श...
कर्नल गौतम राजऋषि, कर्नल सुशील तंवर, लेफ्टिनेंट कर्नल संजय शर्मा, मेजर जनरल विक्रमदेव डोगरा देश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे। लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदरजीत रंधावा ऐसी पहली वीर नारी हैं, जिसने अपने फौजी पति की शहादत के बाद फौज में शामिल हुई हैं। वे अपनी प्रेरणास्पद कहानी साझा करेंगी। लेफ्टिनेंट कर्नल गीतांजलि चौधरी भी वीर नारी हैं, जो अपनी मार्मिक कहानी सुनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के 300 से ज्यादा कलाकार देंगे प्रस्तुतियां...
इस लिट चौक में शहर की रचनात्मकता और प्रतिभा के दर्शन भी होंगे। तीनों ही दिन 300 से ज्यादा कलाकार गांधी हॉल प्रांगण में चित्रकृतियां प्रदर्शित करेंगे और लाइव पेंटिंग्स भी करेंगे। एक मंच ऐसा भी होगा, जिसमें शहर के युवा और वरिष्ठ कलाकार लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इसमें गीत-कविता-कहानी-संगीत-मिमिक्री जैसी विधाओं में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed