फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Lit Chowk Journalist Sumit Awasthi said in Lit Chowk now nothing happens off record in journalism

Indore Lit Chowk: लिट चौक में पत्रकार सुमित अवस्थी बोले- अब पत्रकारिता में ऑफ द रिकॉर्ड कुछ नहीं होता

Sat, 21 Dec 2024 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 07:23 PM IST
सार

पत्रकार सुमित अवस्थी बोले, सोशल मीडिया के दौर में अब पत्रकारिता में कुछ भी ऑफ रिकॉर्ड नहीं होता। जो कैमरे और मोबाइल में रिकॉर्ड होगा, वो सामने आएगा।

विज्ञापन
Indore Lit Chowk Journalist Sumit Awasthi said in Lit Chowk now nothing happens off record in journalism
पत्रकार सुमित अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में चल रहे लिट चौक फेस्टिवल के दूसरे दिन वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी शामिल हुए। उन्होंने अपनr जिंदगी से जुड़े किस्से साझा किए। सुमित ने पत्रकारिता से जुड़े सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में अब पत्रकारिता में कुछ भी ऑफ रिकॉर्ड नहीं होता। जो कैमरे और मोबाइल में रिकॉर्ड होगा, वो सामने आएगा।

विज्ञापन


सहजता अब कम हो गई है। अब नेता खुद पत्रकार हो गए हैं। अब बातें छुपाई जाती हैं, जिसे खोजना आसान नहीं होता। पत्रकारिता के इस दौर में ईमानदार पत्रकारिता को पीछे धकेल दिया। सुमित ने कहा कि सोशल मीडिया में खबरों का फिल्टर खत्म हो गया। इससे फेंक न्यूज का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इंदौर की मिट्टी में अपनेपन की महक
सुमित ने कहा कि  इंदौर में लगाव, अपनेपन की मिट्टी की सौंधी महक है। हर जगह मित्रता घुली है। मेरी पढ़ाई इंदौर में हुई। यहां का अपनापन मेरे जीवन में भी कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रिकेट के लिए बंक की क्लास
सुमित ने अपने छात्र जीवन की शरारतों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मुझे क्रिकेट का बड़ा शौक है। एक महत्वपूर्ण मैच के दिन में स्कूल नहीं जाना चाहता था, लेकिन मम्मी ने स्कूल भेज दिया, लेकिन मैंने क्लास बंक कर दी और कोठारी मार्केट के एक टीवी शोरूम के बाहर खड़े होकर भारतीय टीम की बल्लेबाजी देखी। ऑफिस जाते समय पिता ने देख लिया था। बचा मैच देखने मैं घर गया, लेकिन उस दिन मुझे खाना नहीं मिला।

अभिनेता अमित सियाल

फिल्म अभिनेता अमित सियाल बोले, अब दर्शक समझदार हो गया
फिल्म अभिनेता अमित सियाल ने कहा कि एआई के इस दौर में आने वाले पांच सालों में फिल्मों में भी बदलाव आएगा। लेकिन अब दर्शक समझदार हो चुका है। अब अच्छी स्टोरी, कंटेंट भी मायने रखता है। अमित ने कहा कि एक्टिंग एक आर्ट फॉम है। इसमें शॉटकट नहीं होता। आप अच्छा काम करेंगे तो सफलता और पैसा दोनों मिल सकता है। अमित ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मध्यप्रदेश में अब काफी फिल्में शूट होने लगी हैं। अब मध्यप्रदेश में एक फिल्म इंडस्ट्री होना चाहिए, ताकि एक इको सिस्टम बन सके और लोगों को रोजगार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed