Indore News: इंदौर में तेंदुए ने वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला किया, बाद में दम तोड़ा
घायल तेंदुए को पकड़ने गई वन विभाग की टीम का कर्मचारी गंभीर घायल हो, जू में तेंदुए ने भी दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि जानापाव पहाड़ी के नजदीक पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक बीते तीन दिनों से तेंदुए का मूवमेंट था। सूचना मिलने पर इंदौर से डीएफओ, रेंजर और डॉक्टर सहित पूरी टीम पहुंच गई थी।
ग्रामीणों ने उसे देखा था और वह लंगड़ाकर चल रहा था। ग्रामीणों ने वीडियो शेयर किया तो वन विभाग ने माना कि तेंदुआ घायल है और उसके पैर में चोट होने से चलने में दिक्कत है। इसके चलते उसकी सर्चिग की गई तो वह उसी क्षेत्र में बुधवार को मिल गया। एक्सपर्ट ने सलाह दी कि इसे रेस्क्यू करके लाना होगा और इलाज करना होगा।
तेंदुए का मूवमेंट लगातार नजर आ रहा था। मंगलवार को पिंजरा लगाया पर सफलता नहीं मिली। आज बुधवार को रेस्क्यू कर पकड़ा गया है साथ ही तेंदुए के पैर में चोट लगी थी जिसे इलाज के लिए इंदौर जू ले जाया गया। यहां पर इसका इलाज किया पर उसने दम तोड़ दिया।
वन विभाग अधिकारी ने कहा कि घायल तेंदुए के रेस्क्यू के लिए इंदौर से टीम आई थी। जैसे ही तेंदुआ ट्रेस हुआ तो उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए शॉट गन की पोजिशन ली जा रही थी, तभी उसने झपट्टा मारकर वन पाल सोहनलाल के हाथ में दांत गढ़ा दिए। हालांकि तेंदुए को सही तरीके से बेहोश कर लिया गया था। वह पहले से घायल था और उसने इंदौर जू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
