फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Late night rain in Indore, Garba Pandals drenched, rain alert on Sunday as well

Indore: इंदौर में देर रात बारिश, भीगे गरबा पांडाल, रविवार को भी बारिश का अलर्ट

Sun, 28 Sep 2025 09:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Sep 2025 09:06 AM IST
सार

रविवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। बीते सप्ताहभर से शहर में सुबह से धूप निकलती थी और गर्मी व उमस लोगों को परेशान करती थी, लेकिन शनिवार सुबह से सूर्यदेवता बादलों के पीछे छुप गए और मौसम भी ठंडा हो गया।

विज्ञापन
Indore: Late night rain in Indore, Garba Pandals drenched, rain alert on Sunday as well
इंदौर में देर रात बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार रात शहर में बारिश हुई और मौसम में ठंडक घुल गई। रात 12 बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर तक चला। इस समय तक कई नवदुर्गा उत्सवों में गरबे बंद हो जाते है, लेकिन जहां जारी थे, उन्हें भी बीच में गरबे रोकना पड़ा। दर्शक भी बारिश से बचने के लिए इधर-उधर छुपते नजर  आए। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते इंदौर में कुछ आयोजन रद्द भी हुए है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर में फिर एक मिनी ट्रक ने मारी कई लोगों को टक्कर, एक महिला घायल

विज्ञापन

रविवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। बीते सप्ताहभर से शहर में सुबह से धूप निकलती थी और गर्मी व उमस लोगों को परेशान करती थी, लेकिन शनिवार सुबह से सूर्यदेवता बादलों के पीछे छुप गए और मौसम भी ठंडा हो गया। शनिवार को दिन का पारा 33.2 डिग्री था, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था, लेकिन रविवार को तापमान कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार रात का तापमान भी इंदौर में 21 डिग्री से नीचे रहा, जबकि यह शुक्रवार रात को 23.8 डिग्री था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक इंदौर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम व हल्की बारिश होगी।


मौसम विभाग के अनुसार साउथ उडि़सा में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे  आगे बढ़ रहा है। यह छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार रात को भोपाल में भी बारिश हुई। रविवार सुबह इंदौर संभाग के चार जिले अलीराजपुर, धार, बड़वानी व खरगोन में बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed