फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Again a mini truck hit several people in Indore, one woman injured

Indore: इंदौर में फिर एक मिनी ट्रक ने मारी कई लोगों को टक्कर, एक महिला घायल

Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
सार

रावजी बाजार क्षेत्र में रात के समय लोहामंडी, सियागंज के लिए ट्रक आते है। शनिवार रात को एक मिनी ट्रक रास्ते से गुजरा और बेकाबू हो गया। वह कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक लोडिंग रिक्शा से टकराया और फिर आगे नहीं बढ़ा।

विज्ञापन
Indore: Again a mini truck hit several people in Indore, one woman injured
मिनी ट्रक ने मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में ट्रक के कारण फिर हादसा हो गया।  रावजी बाजार के व्यस्त मार्ग पर आए मिनी ट्रक ने कई वाहन चालकों को टक्कर मार दी। इसमें एक महिला घायल हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रायवर ने कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे और वाहन बेकाबू हो गया था। पुलिस ने ड्रायवर का मेडिकल टेस्ट भी कराया, हालांकि वह शराब के नशे में नहीं मिला।

विज्ञापन

 

ये खबर पढ़ें: Indore News: दिग्विजय सिंह को दिखाए काले झंडे, फेंकी चूड़ियां और लगे "वापस जाओ" के नारे

विज्ञापन

 

इंदौर में पिछले दिनों बड़ा गणपति क्षेत्र में ट्रक ने तीन लोगों को जान ले ली थी और पंद्रह से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस जवान शहर के एंट्री पाइंट पर तैनात रहते है और भारी वाहनों को नहीं आने देते है। रावजी बाजार क्षेत्र में रात के समय लोहामंडी, सियागंज के लिए ट्रक आते है। शनिवार रात को एक मिनी ट्रक रास्ते से गुजरा और बेकाबू हो गया। वह कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक लोडिंग रिक्शा से टकराया और फिर आगे नहीं बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस हादसे में एक महिला घायल हुई है,जबकि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। टक्कर से मिनी ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। लोगों ने ड्रायवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ड्रायवर ने कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। इस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को थाने भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed