फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Land not found for Patalpani-Balwara rail line, Tai wrote letter to CM

Indore: पातालपानी-बलवाड़ा रेल लाइन के लिए नहीं मिली जमीन, ताई ने लिखी सीएम को चिट्ठी

Mon, 26 Aug 2024 02:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Aug 2024 02:11 PM IST
सार

नए अलाइनमेंट के हिसाब से पातालपानी से बेका, कुुलथान, राजपुरा होते हुए ट्रेक चोरल, बलवाड़ा और मुख्तयारा तक बिछेगा। इस प्रोजेक्ट मेें ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Indore: Land not found for Patalpani-Balwara rail line, Tai wrote letter to CM
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पातालपानी से बलवाड़ा तक नई रेेल लाइन बिछाने का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस ट्रेक में सुरंगों का निर्माण भी होना हैै, लेकिन अभी तक रेल विभाग को वन क्षेत्र में जमीन नहीं मिल पाई हैै। इसे लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि पालतापानी से बलवाड़ा तक जमीन पाने के लिए रेलवे ने विधिवत प्रक्रिया अपना कर कार्यवाही की है, लेकिन भोपाल में वन विभाग के अफसर अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे है।

विज्ञापन

 

ताई ने कहा कि आगामी सिंहस्थ की दृष्टी से भक्तों की सुविधा के लिए उज्जैन से ओंकारेश्वर केे लिए रेल नेटवर्क जरुरी है। यदि वन भूमि रेलवे को जल्दी नहीं मिलेगी तो यह काम तब तक पूरा नहीं हो पाएगा। ताई ने यह भी पत्र में लिखा कि आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने तक कम से कम रेलवे को टनल निर्माण की अनुमति तो दी जाए,क्योकि 21 टनलों का निर्माण होना है।

विज्ञापन

 

ताई ने यह भी पत्र में लिखा कि ओंकारेश्वर रोड स्टेशन से ओंकारेश्वर तक रेल लाइन भी बिछाई जाना चाहिए। रेलवे द्वारा खाटू श्याम तीर्थ के लिए इस तहर की परियोजना स्वीकार की है।इस बारे में मैने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से भी अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

70 किलोमीटर हिस्से में बिछना है लाइन

महू-सनावद-खंडवा ब्राडगेज लाइन प्रोजेक्ट में 70 किलोमीटर लाइन बिछाई जाना है। इसकी प्लानिंग में पातालपानी से ट्रेक का अलाइनमेंट बदला गया है। इस प्रोजेक्ट में 21 सुरंगों का निर्माण होना है। नए अलाइनमेंट के हिसाब से पातालपानी से बेका, कुुलथान, राजपुरा होते हुए ट्रेक चोरल, बलवाड़ा और मुख्तयारा तक बिछेगा। इस प्रोजेक्ट मेें ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed