फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Junior doctors demonstrated, raised slogans with placards in their hands

Indore: जूनियर डाक्टरों ने किया प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर लगाए नारे

Mon, 29 Jul 2024 07:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 29 Jul 2024 07:52 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे जूनियर डाक्टर सुबह नारेबाजी करते हुए अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचेे। उनके हाथ पर जो तख्तियां थी। उन पर लिखा था- घर पर भेजू आखिर कैसे, जब मुझे ही नहीं मिल रहे पैसे। काम करते है पूरे मन से, लेकिन परेशान है वेतन से।

विज्ञापन
Indore: Junior doctors demonstrated, raised slogans with placards in their hands
प्रदर्शन करते जूनियर डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में जूनियर डाक्टरों ने सोमवार को मरीजों का इलाज करने के बजाए प्रदर्शन किया। एमवाय परिसर के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर वे नारेबाजी करते नजर आए। उनका कहना था कि दूसरे राज्यों की अपेक्षा प्रदेश सरकार जूनियर डाक्टरों को कम मानदेेय दे रही है।

विज्ञापन


इससे उनका गुजरा मुश्किल हो रहा हैै। उधर जूनियर डाक्टर इस बात से भी नाराज है कि पीजी नीट की तिथि चार बार बदल चुकी है। अभी भी तिथि तय नहीं हो पाई है। इससे छात्रों के साल बर्बाद होने का खतरा है।

विज्ञापन

 

प्रदर्शन कर रहे जूनियर डाक्टर सुबह नारेबाजी करते हुए अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचेे। उनके हाथ पर जो तख्तियां थी। उन पर लिखा था- घर पर भेजू आखिर कैसे, जब मुझे ही नहीं मिल रहे पैसे। काम करते है पूरे मन से, लेकिन परेशान है वेतन से। एक जूनियर लेडी डाक्टर के हाथ में जो तख्ती थी। उस पर लिखा था- मध्य प्रदेश भारत का दिल, लेकिन अब दिल की सेवा करना मुश्किल।

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनकारी डाक्टरों का कहना था कि परिवार भी उन पर आश्रित है, लेकिन सरकार इतना मानदेय नहीं दे रहे है कि वे घर पर पैसा पहुंचा सके। अस्पताल मेें भी वर्क लोड ज्यादा रहता है। सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला भी ले सकते है। जूनियर डाक्टरों ने नारेबाजी कर अपना रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed