Indore News: पेट्रोल के लिए 'इसका हेलमेट-उसके सिर' तर्ज पर चल रहा जुगाड़, 10-15 रुपये आ रहा किराया
पेट्रोल भरवाने के लिए वाहन चालक अपने आस पड़ोसियों से, रिश्तेदारों से हेलमेट उधार मांग रहे है। वे यह बोलते नजर आ रहे हैं कि भाई हेलमेट देना जरा, पेट्रोल भरवा कर लाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई लोग पेट्रोल भरवाने के लिए दूसरों से हेलमेट उधार मांग रहे हैं या आसपास खड़े लोगों का हेलमेट पहनकर केवल नियम पूरा कर रहे हैं। कुछ पेट्रोल पंपों के पास लोग 10-15 रुपये किराए पर हेलमेट देने लगे हैं, ताकि ग्राहक पेट्रोल भरवा सकें।
कई पंपों पर बेरिकेडिंग की गई है। सिर्फ जिनके पास हेलमेट हैं, उन्हें ही पेट्रोल पंप परिसर में जाने दिया जा रहा है। नए नियम के चलते हेलमेट की बिक्री अचानक बढ़ गई है। लोग फुटपाथों पर हेलमेट बेचने लगे हैं। यह बात भी सामने आई कि साइकिल हेलमेट, खिलौना हेलमेट, किराए की हेलमेट जुगाड़ अपना पर भी कई जगह पेट्रोल भरवाने लोग जा रहे हैं।
इंदौर में छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के बाहर एक व्यक्ति हेलमेट पहने खड़ा था। वह बगैर हेलमेट पेट्रोल भरवाने आने वाले लोगों से पूछ रहा था कि हेलमेट चाहिए क्या। लोग हेलमेट लेने के लिए तैयार हो रहे थे, वह उनसे दस रुपये मांग रहा था।
परदेशीपुरा पेट्रोल पंप पर संचालक ने बेरिकेड लगवा दिए, जिनके पास हेलमेट हैं उन्हें ही बेरिकेड के भीतर जाने दिया जा रहा है। इस पंप से कुछ दूरी पर दो युवक हेलमेट दस रुपये में किराए पर दे रहे हैं, लेकिन वे पैसे नकद ले रहे हैं, ताकि कोई अधिकारी पकड़े तो उनके पास पैसे लेने के सबूत न रहे। इस पंप पर एक युवक साइकिल के साथ पहना जाने वाला हेलमेट पहन कर आ गया। उसे भी कर्मचारियों ने पेट्रोल नहीं दिया।
भाई हेलमेट देना जरा, पेट्रोल भरवाने जाना है
पेट्रोल भरवाने के लिए वाहन चालक अपने आस पड़ोसियों से, रिश्तेदारों से हेलमेट उधार मांग रहे हैं। वे यह बोलते नजर आ रहे हैं कि भाई हेलमेट देना जरा, पेट्रोल भरवाना है।
ज्यादातर ई-स्कूटर वाले बगैर हेलमेट के घूम रहे
इंदौर में 40 हजार से ज्यादा ई-बाइक व स्कूटर है। वे घर से ही अपना वाहन चार्ज करते हैं, हालांकि शहर में भी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन हैं, लेकिन वहां के लिए प्रशासन की तरफ से स्पष्ट आदेश नहीं है। इस कारण बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन चार्ज कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
