फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Jatra marathi samaj food culture dance

Indore Jatra: इंदौर में तीन नवंबर से लगेगा जत्रा, मराठी घरों की लजीज रेसिपी, लावणी और फेस्टिवल ऑफर रहेंगे खास

Wed, 01 Nov 2023 09:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 01 Nov 2023 09:57 PM IST
सार

इस वर्ष जत्रा Jatra 3 से 5 नवंबर तक पोद्दार प्लाझा गांधी हाल में मराठी सोशल ग्रुप के द्वारा आयोजित किया जाएगा। स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ में लाखों लोग शिरकत करेंगे। 
 

विज्ञापन
Indore Jatra marathi samaj food culture dance
जत्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाने वाला सालाना कार्यक्रम मराठी स्वाद का जत्रा Jatra 3 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि इस वर्ष जत्रा 3 से 5 नवंबर तक पोद्दार प्लाझा गांधी हाल पर चलेगा। इस वर्ष भी ट्रेड झोन में 70 के करीब विभिन्न एफ एम सी जी आइटम, बैंकिंग, किचन वेयर आदि प्रोडक्ट एवं सर्विसेस विशेष दिवाली ऑफर के साथ उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


फूड झोन में मिलेंगी घर के हाथों की खास डिशेज
तृप्ति महाजन सुमेधा बावकर ने बताया कि फूड झोन में इस वर्ष भी गृहणियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह दिखाया है और 50 से जायदा फूड झोन लगाए जाएंगे। इसमें पूरनपोली झानुका भाकर, भरित गाकर,सोलकड़ी, भाकरबड़ी,साबूदाना बड़ा आदि प्रमुख रहेंगे। सुप्रिया पुंडलिक एवं संकेता देशकुलकर्णी ने बताया कि 26 हैंडीक्राफ्ट झोंन रहेंगे जिसमें दीपावली डेकोरेशन के समान, रंगोली, आकाश केंडिल, दीपावली के समय घर में बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे। हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि इस वर्ष भी उदय साटम समूह के 50 से अधिक कलाकार जत्रा के तीनों दिन परंपरागत लावणी की रंगारंग प्रस्तुति देंगे। जत्रा की सभी तैयारी सम्पूर्ण हो चुकी हैं। स्टॉल की तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं जो अंतिम रूप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed