फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-jail-road-sapna-sangeeta-traffic-jam-festival-shopping-parking

त्योहारी सीजनः बाजारों की व्यवस्था बेपटरी, सड़कों पर ट्रैफिक जाम, ग्राहक हो रहे परेशान

Tue, 27 Oct 2026 07:13 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 27 Oct 2026 07:13 AM IST
सार

त्योहारी सीजन के दौरान भारी भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रोजाना 10,000 से 12,000 वाहन सिर्फ राजबाड़ा और सपना संगीता की सड़कों पर खड़े हो रहे हैं, जिससे ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति में भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है और आमजन परेशान हैं।

विज्ञापन
indore-jail-road-sapna-sangeeta-traffic-jam-festival-shopping-parking
राजबाड़ा, सुभाष चौक में भीषण जाम। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के व्यस्त इलाके राजबाड़ा, जेल रोड, सुभाष चौक, रानीपुरा, सियागंज और सपना संगीता रोड पर त्योहारी सीजन के दौरान खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना 10,000 से 12,000 वाहन इन इलाकों की सड़कों पर खड़े हो रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति से भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है और खरीदी के लिए पहुंच रहे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


त्योहारों की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। हालांकि, पार्किंग के पुख्ता इंतजाम नहीं होने और यातायात प्रबंधन की अनदेखी के कारण खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों को गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शुमार जेल रोड और सपना संगीता रोड पर स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जहां दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
विज्ञापन


जेल रोड: वन-वे की अनदेखी और अवैध पार्किंग
प्रदेश के बड़े मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में शामिल जेल रोड पर करीब 700 से 800 मीटर के दायरे में 30 से अधिक मार्केट और 800 से 1,000 दुकानें स्थित हैं। यहां रोजाना 15,000 से ज्यादा ग्राहक पहुंचते हैं। पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रतिदिन सड़क के दोनों ओर 5,000 से 7,000 वाहन पार्क किए जा रहे हैं। लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही छोड़कर चले जाते हैं, जो घंटों खड़े रहते हैं। वन-वे रोड घोषित होने के बावजूद एमजी रोड की तरफ से आने वाले वाहन चालक लगातार रॉन्ग साइड प्रवेश कर रहे हैं। मौके पर ट्रैफिक पुलिस या प्रशासनिक अमले की अनुपस्थिति के कारण व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और आए दिन वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना संगीता रोड: फुटपाथ पर कब्जा, पार्किंग का संकट
शहर के प्रमुख फैशन हब के रूप में उभरे सपना संगीता रोड पर भी हालात अलग नहीं हैं। यहां स्थित कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्रांडेड स्टोर्स में आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग की जगह बेहद कम पड़ रही है। व्यावसायिक परिसरों के बेसमेंट में बनी पार्किंग मुख्य रूप से स्थानीय दुकानदारों के वाहनों से भरी रहती है या वहां अवैध कब्जे हो चुके हैं। इस कारण ग्राहक अपने वाहन सड़कों और फुटपाथों पर खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों का गुजरना भी दूभर हो गया है।

ट्रैफिक पुलिस गायब
ट्रैफिक पुलिस भी इन दिनों मुख्य बाजारों से गायब नजर आ रही है। प्रमुख चौराहों, सड़कों और बाजारों में पूरी तरह से व्यवस्थाओं को दुकानदारों और रहवासियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। लोग परेशान हो रहे हैं और जिम्मेदार गायब हैं। इन सबके बीच खरीदारी कर रहे ग्राहक परेशान हो रहे हैं। 


सुविधा व सख्त कदम दोनों जरूरी : शेठ
दोनों प्रमुख बाजारों को मिलाकर लगभग 1,000 से 1200 दुकानें और 30 से अधिक मार्केट मौजूद हैं, जहां प्रतिदिन 20,000 से ज्यादा लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इन क्षेत्रों की सड़कों पर रोज 10,000 से 12,000 वाहन खड़े किए जा रहे हैं। यातायात विशेषज्ञ अतुल शेठ के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम को मिलकर इन क्षेत्रों में निरंतर और सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। केवल एक-दो दिन कार्रवाई करने या नोटिस देने से समस्या का समाधान संभव नहीं है। रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों पर तत्काल प्रभाव से जुर्माना और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed