फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore jabalpur news hindu girl muslim boy love jihad crime case protest

Love Jihad: हिंदू युवती का कोर्ट में खुलासा, अंसारी के खिलाफ प्रदर्शन, मां ने कहा मेरे साथ भी किया दुष्कर्म

Wed, 23 Oct 2024 01:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 23 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

Indore Jabalpur News: सकल पंच राठौर समाज के प्रदर्शन के दौरान युवती की मां ने आरोप लगाया कि अंसारी ने बेटी के फोटो वीडियो दिखाकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया है। 

विज्ञापन
indore jabalpur news hindu girl muslim boy love jihad crime case protest
कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन हुआ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को राठौर समाज के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'बलात्कारी पर FIR हो', 'नारी के सम्मान में हम सब मैदान में' जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। राठौर समाज का मुख्य मांग यह थी कि हसनैन अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज की जाए। 
विज्ञापन


सकल पंच राठौर समाज के प्रतिनिधि मनोज राठौर ने बताया कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है, जिसमें एक युवती न्याय की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले इस मामले में हातोद थाने में शिकायत दी गई थी और ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने आश्वासन दिया था कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण समाजजन धरना देने पर मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन


मनोज राठौर ने यह भी आरोप लगाया कि हसनैन अंसारी के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए, क्योंकि उनकी बेटी उस युवक के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी के कब्जे में होता है, तो वह मजबूरी में उसके पक्ष में ही बयान देगा। समाज की मांग है कि युवती को सामने लाकर उसकी स्थिति का सत्यापन किया जाए। राठौर समाज ने यह भी कहा कि वह तब तक किसी बयान को मान्यता नहीं देंगे, जब तक कि युवती उनके सामने आकर बयान नहीं देती। समाज का मानना है कि बेटी की सुरक्षा और न्याय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए ताकि समाज को संतोषजनक जवाब मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मां ने भी लगाया दुष्कर्म का आरोप
युवती की मां ने भी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां ने कहा कि युवक बेटी के फोटो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसने मेरा भी दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत की है और दुष्कर्म का केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

क्या है मामला
इंदौर की एक युवती, जो हसनैन अंसारी (29) के साथ एक प्राइवेट जॉब में काम करती थी, को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं। 16 अक्टूबर को युवती के परिवार वालों को एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि वह हसनैन के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रही है। इस पत्र के मिलते ही युवती के भाई ने इंदौर के राउ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती के भाई का कहना है कि 4 अक्टूबर को उसने परिवार को बताया था कि उसे भोपाल की एक कंपनी में नौकरी मिल गई है और वह वहां काम करने जा रही है। हालांकि, 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे के बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया, जिससे परिवार चिंतित हो गया। भाई का दावा है कि यह मामला "लव जिहाद" की तरफ जा रहा है। उनका मानना है कि युवती किसी दबाव में आकर यह सब कर रही है, खासकर तब जब उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। परिवार का आरोप है कि हसनैन अंसारी और उसका परिवार इस मामले में शामिल है। युवती के भाई के अनुसार, 15 अक्टूबर को हसनैन का पूरा परिवार अचानक घर में ताला लगाकर गायब हो गया। भाई का आरोप है कि हसनैन के परिवार ने भी उनकी बहन को गायब करने में भूमिका निभाई है। परिजन इस बात पर अडिग हैं कि युवती को किसी दबाव में लाकर यह सब करवाया जा रहा है और वे चाहते हैं कि इस मामले की गहराई से जांच हो।


युवती बोली यह मेरा निजी मामला
जबलपुर के सिहोरा के हसनैन अंसारी से शादी का आवेदन देने वाली हिंदू युवती को हाईकोर्ट ने 15 दिन के लिए महिला संरक्षण गृह भेज दिया। कोई ने युवक को अपने घर जाने के लिए कहा। मामले में मंगलवार को अर्जेंट हियरिंग की गई। दोनों ने सुरक्षा की मांग की थी।  युवती के शादी के आवेदन के बाद से हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि यह उसका निजी मामला है। लोग जबरन दखल दे रहे हैं। यदि उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार वे संगठन होंगे जो इस मामले को तूल दे रहे हैं। दरअसल, युवती ने जबलपुर में अपर कलेक्टर को शादी के लिए आवेदन दिया है। शादी की तारीख 12 नवंबर तय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed