फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's cleanliness has deteriorated again, with garbage being dumped in the open at many places.

Indore: फिर बिगड़ा इंदौर की सफाई का ढर्रा, कई जगह खुले में फेंका जा रहा कचरा

Wed, 08 Oct 2025 08:52 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 08 Oct 2025 08:52 AM IST
सार

अब हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अब तेज धूप निकलती है। इस कारण कीचड़ सूख कर धूल में तब्दील हो गया है। शहरवासी उड़ती धूल से भी परेशान है।

विज्ञापन
Indore: Indore's cleanliness has deteriorated again, with garbage being dumped in the open at many places.
मंडी में फैला कचरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वच्छता में आठवीं बार सिरमौर बनने के बाद इंदौर की सफाई व्यवस्था फिर बेपटरी हो गई है। शहर के कई स्थानों पर अस्थाई कचरा पाइंट बन गए है। लोग वहां कचरा फेंकने लगे है। फिर वे कई दिनों तक नहीं उठता। शहरी सीमा से जुड़ी काॅलोनियों मे इस तरह के दृश्य देखे जा रहे है।

विज्ञापन


उधर सफाईकर्मियों के कामों मेें भी ढिलाई नजर आने लगी है। शहर के प्रमुख मार्ग तो साफ नजर आते है, लेकिन गलियों की सफाई ठीक से नहीं हो रही है। कई जगह फुटपाथों को सफाईकर्मी साफ नहीं करते है। इसके अलावा चालान नहीं बनने के कारण लोग नालियों व आसपास के खाली प्लाॅटों पर भी कचरा फेंकने लगे है।

विज्ञापन



दरअसल शहर की सफाई व्यवस्था पूर्व निगमायुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष शुक्ला ने ठीक से संभाल रखी थी। उनका तबादला हो चुका है।इसका परिणाम यह रहा है कि स्वच्छता लीग में इंदौर देश में सबसे आगे रहा था। अब हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अब तेज धूप निकलती है। इस कारण कीचड़ सूख कर धूल में तब्दील हो गया है। शहरवासी उड़ती धूल से भी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

त्यौहार के कारण निकल रहा ज्यादा कचरा

इंदौर में हर दिन डेढ़ हजार टन से ज्यादा कचरा निकलता है, लेकिन अभी कचरे की मात्रा बढ़ गई है। अब 1800 टन से ज्यादा कचरा निकल रहा है। लोग घरों के सफाई कार्य में जुट गए है। कई बार कचरे की मात्रा ज्यादा होने पर उसे कचरा वाहनों के बजाए खुले में फेंका जा रहा है। स्वास्थ्य समिति प्रभारी अश्विनी शुक्ला का कहना है कि दीपावली के मद्देनजर सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त अमला लगाया जाएगा। चालान भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed