Indore: इंदौर के ऑटोमोबाइल सेक्टर को 400 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद
इंदौर में देश में प्रति हजार व्यक्ति 617 वाहन है। इस मामले में इंदौर देश में सबसे आगे है। इसकी एक वजह यह भी है कि इंदौर के आसपास के जिलों के लोग भी इंदौर से वाहन खरीदते है।आसपास के शहरों के ग्राहकों के कारण भी मार्केट में तेजी है।
विस्तार
जीएसटी की स्लैब घटाने का सबसे ज्यादा फायदा इंदौर के ऑटोमोबाइल सेक्टर को होने वाला है। सोमवार के दिन ही शहर के कार और दोपहिया शोरूमों में भीड़ जुटी।कोई परिवार सहित वाहन खरीदने आया तो कोई बुकिंग की राशि जमा तय मुहूर्त में वाहन की डिलेवरी तय करके गया। इस इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में त्यौहार के सीजन में 400 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: सस्ता हुआ सामान, बढ़ेगा निर्यात! GST कटौती पर उद्योग जगत ने जताई खुशी
उज्जैन में लगने वाले विक्रमादित्य मेले टैक्स में मिलने वाली छूट के कारण तब काफी वाहन बिक जाते है। इसके बावजूद 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार इस बार रिकॉर्ड बनाएगा। पिछली बार सवा दो सो करोड़ का कारोबार इंदौर में हुआ था।
इंदौर में देश में प्रति हजार व्यक्ति 617 वाहन है। इस मामले में इंदौर देश में सबसे आगे है। इसकी एक वजह यह भी है कि इंदौर के आसपास के जिलों के लोग भी इंदौर से वाहन खरीदते है और पंजीकृत भी इंदौर के क्षेत्रीय परिवहन विभाग में है। आसपास के शहरों के ग्राहकों के कारण भी मार्केट में तेजी है। इंदौर आटोमोबाइल डिलर्स एसोसिएशन के सहसचिव विशाल पमनानी ने कहा कि घटस्थापना के पहले दिन पांच सौ से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। कुछ परिवारों ने वाहनों की बुकिंग की है वे अष्टमी व अन्य दिनों में कार ले जाएंगे।
आटोमोबाइल कारोबारी प्रवीण पटेल का कहना है कि चारपहिया वाहनों की कीमतें कम होने का असर यह हुआ है कि जो ग्राहक दो पहिया वाहन खरीदने के मन बना रहे है। उनमें से कुछ सस्ते चारपहिया वाहनों की खरीददारी पर शिफ्ट हो सकते है। इसके अलावा सेकेंड हेंड वाहनों खरीदने वाले भी अब नए वाहनों को खरीदने का मन बना रहे है। कार डीलरों ने पहले ही दिन आकर्षक स्कीमें भी लांच कर दी है। इसके अलावा वाहनों की खरीदी पर अतिरिक्त उपहार भी दिए जा रहे है।
