फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore residents bid farewell to Ganpati Bappa with cheers of 'Come soon next year'

Indore: अगले बरस तू जल्दी आ..के जयकारे के साथ इंदौरवासियों ने दी गणपति बप्पा को विदाई

Tue, 17 Sep 2024 06:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Sep 2024 06:43 PM IST
सार

शहर के मोहल्लों, काॅलोनियों और टाउनशिपों में सार्वजनिक रुप से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई । कई समितियों ने मिट्टी के गणेश बनाए और पांडालों में प्रतिमा विसर्जित की, तो कई समितियां गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए शिप्रा नदी ले गए।

विज्ञापन
Indore: Indore residents bid farewell to Ganpati Bappa with cheers of 'Come soon next year'
गणेश प्रतिमा काॅॅलोनी मेें ही विसर्जित करते रहवासी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनंत चतुदर्शी पर घर-घर विराजे गणेश को दस दिनों के बाद विदाई दी गई। दस दिनों तक बप्पा की आराधना करने के बाद उन्हें विसर्जित करने भक्तों के लिए भावुक पल थे, लेकिन अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के साथ गणेश प्रतिमाएं तालाब, पोखरों या घर में बने कुंड मेें विसर्जित की गई। शुभ मुर्हूत में सुबह से शुरू हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन


नगर निगम ने हर जोन के हिसाब से शहर मेें 25 स्थानों पर काउंटर बनाकर रखे थे। यहां अस्थाई कुंड बने थे और वाहनों मेें गणेश प्रतिमाएं रखी जा रही थी। ज्यादातर परिवारों ने गणेश प्रतिमाएं काउंटरों पर रखी। सभी काउंटरों से प्रतिमा एकत्र करने के बाद इनका विसर्जन नगर निगम द्वारा विधि विधान के साथ सुपर काॅरिडोर के तालाब में किया जाएगा।

विज्ञापन

 

शहर के मोहल्लों, काॅलोनियों और टाउनशिपों में सार्वजनिक रुप से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई । कई समितियों ने मिट्टी के गणेश बनाए और पांडालों में ही प्रतिमा पर पानी डालकर विसर्जित किया गया, तो कई समितियों के पदाधिकारी गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए शिप्रा या नर्मदा नदी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई समितियों ने गणेश विसर्जन से पहले प्रसाद के लिए चलित भंडारे का आयोजन भी किया। मिलों की गणेश प्रतिमाएं झांकियों के साथ रहेगी और समितियां उन्हें बुधवार को ठंडा करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed