फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore Municipal Commissioner tried drinking water from public water cooler, asked to clean other cool

Indore: इंदौर के निगमायुक्त ने सार्वजनिक वाॅटर कूलर का पानी पीकर देखा, दूसरे कूलरों की सफाई करने को कहा

Tue, 26 Mar 2024 09:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 26 Mar 2024 09:41 PM IST
सार

निगम कमिश्नर सबसे पहले राजस्व विभाग पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले उन्होंने बैठक व्यवस्था देखी। अफसरों से कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। तत्काल यहां पंखे लगाए जाए,ताकि शहरवासी गर्मी से परेशान न हो।
 

विज्ञापन
Indore: Indore Municipal Commissioner tried drinking water from public water cooler, asked to clean other cool
निगमायुक्त ने वाॅटर कूलर का पानी पीकर देखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के नगर निगम कमिश्नर मंगलवार को निगम मुख्यालय के दौरे पर थे। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय, बैठक व्यवस्था देखी और सार्वजनिक वाॅटर कूलर का पानी पीकर भी देखा कि वह ठीक है या नहीं। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने दूसरे वाॅटर कूलरों को भी साफ कर उपयोग में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग टैक्स जमा करने और जन्म मृत्य प्रमाण पत्र बनना आते है, उनके लिए बैैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बैठक व्यवस्था ठीक करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन

निगम कमिश्नर सबसे पहले राजस्व विभाग पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले उन्होंने बैठक व्यवस्था देखी। अफसरों से कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। तत्काल यहां पंखे लगाए जाए,ताकि शहरवासी गर्मी से परेशान न हो।

विज्ञापन


जन्म-मृत्य विभाग में दिव्यांगों के लिए रैप नहीं होने पर उन्होंने आश्चर्य जताया और रैप बनाने के लिए कहा। गेट के सामने वाहनों की पार्किंग होने पर वे बोले कि इससे लोगों को आने में परेशानी होती है। गेट के सामने पार्किंग नहीं होना चाहिए। उन्होंने रैलिंग लगाने के निेर्देश भी दिए। इस विभाग में वाॅटर कूलर बंद पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग अधीक्षक मुकेश यादव को उन्होंने कूलरों को साफ कराने के लिए कहा। यह भी चेतावनी दी कि यदि एक दिन में बताए गए काम पूरे नहीं किए गए तो शोकाज नोटिस जारी किए जाएंगे।


निगमायुक्त ने पंजीयज विभाग में लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलते है और कई बार प्रमाण पत्र में गलतियां होने पर उन्हें ठीक कराने के लिए भी परेशान होना पड़ता है। निगमायुक्त ने लोगों से कहा कि आनलाइन एप 311 पर भी पंजीयन के लिए आवेदन किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed