फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore gutkha businessman gets Rs 2002 crore notice in tax evasion case

Indore: टैक्स चोरी मामले में इंदौर के गुटखा कारोबारी को 2002 करोड़ का नोटिस

Tue, 09 Dec 2025 04:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 09 Dec 2025 04:07 PM IST
सार

कर चोरी के मामले में प्रदेश में अब तक सबसे बड़ा जीएसटी डिमांड नोटिस इंदौर के गुटखा कारोबारी को दिया है। ये दो हजार करोड़ रुपये का है। इसको लेकर कोर्ट में भी याचिका लगी थी। जो खारिज हो गई थी।  

विज्ञापन
Indore: Indore gutkha businessman gets Rs 2002 crore notice in tax evasion case
जीएसटी का डिमांड नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी व अन्य को सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज कमिश्नरेट ने 2002 करोड़ का नोटिस टैक्स चोरी के मामले में दिया हैै। यह मध्य प्रदेश की टैक्स चोरी के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड नोटिस माना जा रहा है। चार साल पहले वाधवानी की गुटखा फैक्टरियों पर जीएसटी ने छापे मारे थे और कर चोरी पकड़ी थी।

विज्ञापन

 

विभाग ने एलोरा टोबेको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन सहित वाधवानी व उनसे जुड़े लोगों को नोटिस दिया है। 2002 करोड़ रुपये के डिमांड नोटिस में 75 करोड़ रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। यह टैक्स चोरी वर्ष 2017 से 2020 के बीच की गई। नोटिस मिलने के बाद वाधवानी व एलोरा ग्रुप ने कोर्ट में केस लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने केस खारिज कर दिया, जबकि हाईकोर्ट ने याचिका लगाकर बेवजह मामला अटकाने के मामले में दो लाख का जुर्माना याचिकाकर्ता पर लगाया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़े:  पति कर रहा दूसरी शादी, पाकिस्तानी महिला ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में खूब बेचा गुटखा
गुटखा कारोबारी ने कोरोनाकाल में खूब गुटका बेचा था। दरअसल तब देशभर में गुटखे की काफी डिमांड थी,क्योंकि देशभर में लाॅक डाउन लगा था। तब बड़ी मात्रा में परिवहन की अनुमति लेकर इंदौर से गुटखा देश के कई शहरों तक पहुंचाया गया था। इस मामले में इंदौर में परिवहन की अनुमति देने वाले एक अधिकारी पर भी गाज गिरी थी। लाॅकडाउन में बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी कर गुटखा बेचने की जानकारी मिलने के बाद ही विभाग  की टीम ने छापा मारा था। तब गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी को गिरफ्तार भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed