फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Impact of the sanitation workers' strike in Indore—filth has accumulated, and garbage collection vehic

इंदौर: इंदौर में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर, फैली गंदगी, कई क्षेत्रों में नहीं आए वाहन कचरा लेने नहीं आए

Tue, 06 Oct 2026 02:53 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 06 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

इंदौर में विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मियों की हड़ताल से मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। कई इलाकों में न कचरा गाड़ियां पहुंचीं और न गलियों में सफाई हुई।इससे घरों और सड़कों पर कचरा जमा हो गया।


 

विज्ञापन
Indore: Impact of the sanitation workers' strike in Indore—filth has accumulated, and garbage collection vehic
इंदौर में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा। कई इलाकों में घर-घर से कचरा संग्रहित करने के लिए वाहन नहीं आए और न ही गलियों में सफाई हुई।

विज्ञापन


अफसरों ने श्रमिक क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां चलवाने की कोशिश की, लेकिन हड़ताल कर रहे सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को कचरा लेने के लिए जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

 

शहर में घरों से एक हजार टन से ज्यादा कचरा रोज निकलता है, जिसे 500 से ज्यादा वाहनों के जरिए ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाता है। लेकिन मंगलवार को न कचरा घरों से बाहर निकला और न वाहन ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचे। घर से निकलने वाला कचरा घरों में ही बदबू मारता रहा। कई लोगों ने कचरा गाड़ियां नहीं आने की शिकायतें नगर निगम कंट्रोल रूम में कॉल कर कीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रमुख सड़कों की सफाई तो मशीनों से करा दी, लेकिन गलियों में कचरा पड़ा रहा। इंदौर के नेहरू नगर में तो रहवासियों ने कचरा गाड़ी नहीं आने के कारण सड़क पर ही कचरा फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सफाईकर्मी बुधवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। सफाईकर्मियों का कहना है कि 20 साल से ज्यादा समय होने के बावजूद मस्टर पर ही काम लिया जा रहा है। इसके अलावा कई सुविधाएं भी सफाईकर्मियों को नहीं मिल रही हैं। सोमवार को सफाईकर्मियों ने नगर निगम परिसर में धरना भी दिया था।


 

दो गलियों में तो पूरी सड़क पर ही कचरा फैला हुआ था। शहर के अन्य मोहल्लों में भी कचरा फैला रहा। सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारिक क्षेत्रों में आ रही है, जहां ज्यादा मात्रा में कचरा निकलता है। वहां भी कचरा गाडि़यां नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed