फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Illegal godown raided in Indore, 66 cylinders seized, accused escapes after dodging police

Indore:इंदौर में अवैध गोडाउन पर छापा, 66 सिलेंडर हुए जब्त, आरोपी चकमा देकर भागा

Fri, 13 Mar 2026 07:42 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 13 Mar 2026 07:42 AM IST
सार

इंदौर के न्यू लोहा मंडी इलाके में चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग के काले कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। तड़के हुई छापेमारी में भारी मात्रा में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए हैं।  उधर प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Indore: Illegal godown raided in Indore, 66 cylinders seized, accused escapes after dodging police
अवैध गैस गोडाउन पर छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य विभाग की टीम ने तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध गैस गोदाम का पर्दाफाश किया। यह छापेमारी न्यू लोहा मंडी इलाके में स्थित हरिओम गुप्ता के ठिकाने पर की गई। गोडाउन में सिलेंडरों में गैस बदलने का काम होता था। 

विज्ञापन

 

टीम ने सुबह करीब 6 बजे दबिश दी। गोडाउन में मुख्य आरोपी था, लेकिन वह टीम को देखकर पीछे के रास्ते से भाग गया। मौके से 42 घरेलू और 24 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि यहाँ बड़े पैमाने पर गैस रिफिलिंग का खेल चल रहा था। टीम ने मौके से गैस भरने वाली तीन इलेक्ट्रिक मोटर और दो तौल कांटे भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि सिलेंडर लाने-ले जाने के लिए एक बुलेट मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी चकमा देकर भागने में सफल रहा। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गैस सिलेंडरों की किल्लत दूर करने और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। अब उपभोक्ता गैस से जुड़ी किसी भी शिकायत या परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 पर फोन कर सकते हैं।

इस व्यवस्था की निगरानी के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी कल्पना परामानिक और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवेसिंह गामड़ के साथ ही अंकित नागर, रोहित बर्मन, महेश जगताप और अब्दुल समद की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन का दावा है कि इस कदम से आम लोगों को आसानी से गैस उपलब्ध होगी और अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed