{"_id":"6582f9fc37420cc18e06bda5","slug":"indore-illegal-encroachments-were-removed-from-one-acre-of-temple-land-in-indore-permanent-shops-and-houses-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में मंदिर की एक एकड़ जमीन से हटाए अवैध कब्जे, पक्की दुकान और मकान बना लिए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में मंदिर की एक एकड़ जमीन से हटाए अवैध कब्जे, पक्की दुकान और मकान बना लिए थे
Wed, 20 Dec 2023 09:24 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 20 Dec 2023 09:24 PM IST
सार
एक एकड़ जमीन की कीमत दस करोड़ से अधिक की है और लंबे समय से जमीन पर कब्जा था। प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर ही कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बर्फानी मंदिर क्षेत्र से हटाए गए अवैध कब्जे।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को इंदौर नगर निगम और प्रशासन ने एमआर-9 मार्ग पर सीलिंग की एक एकड़ जमीन से अवैध कब्जे हटाए। जमीन हनुमान मंदिर की थी। लोगों ने 10 करोड़ से ज्यादा मूल्य की इस जमीन पर पक्के मकान और दुकानें बना ली थी। दो लोगों ने तो मार्केट तैयार कर लिया था और दुकानें किराए पर देकर मोटा किराया वसूला जा रहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब अमला मौके पर पहुंचा तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन अफसरों ने मोहलत देने के बजाए मकान खाली करने को कहा। कब्जेधारियों को बेदखल नोटिस की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
दो जेसीबी और एक पोकलेन की मदद से सुबह 10 बजे अवैध निर्माण तोड़ने का काम शुरू हो गया। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई थी। जिसे बार-बार पुलिस जवान हटाते नजर आए।
विज्ञापन
एसडीएम जगदीश धनगर ने बताया कि मुक्त कराई गए एक एकड़ जमीन की कीमत 10 करोड़ से अधिक है और लंबे समय से जमीन पर कब्जा था। प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर ही कार्रवाई को अंजाम दिया। एक मकान मालिक कार्रवाई के पहले कोर्ट स्टे ले आया। इस वजह से उसका मकान नहीं तोड़ा गया।
लोहार पट्टी और परदेशीपुरा क्षेत्र में भी पहुंचा रिमवूल अमला
नगर निगम ने व्यापारिक क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रखा है। इस क्रम में अमला मल्हारगंज क्षेत्र के लोहार पट्टी में पहुंचा। यहां दुकानदार सामान सड़क और फुटपाथ पर रख देते हैं। इस कारण ट्रैफिक में परेशानी आती है। इसके अलावा मार्केट विभाग की टीम ने परदेशीपुरा से पाटनीपुरा मार्ग तक व्यापारियों को फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने की हिदायत दी। इंदौर के अन्य मार्गों से भी कब्जे हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
