Indore: इंदौर में धूमधाम से मन रही हनुमान जयंती, निकली प्रभातफेरियां, मंदिरों में हुई आरती
जन्मोत्सव पर विशेष आरती में हजारों भक्त शामिल हुए। मंदिर के आसपास के हिस्से को भी भगवा पताका से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। यह सिलसिला रात तक चलता रहेगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए टेंट लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में शनिवार को हनुमान जयंती की धूमधाम रही। मंदिरों में जहां विशेष आरती हुई, वहीं सुबह प्रभातफेरियां भी निकली। इसके अलावा भंडारों का दौर भी शुरू हुआ। शहर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में सुबह विशेष आरती हुई। मोगरे के फूलों से मंदिर का श्रृंगार किया गया। इसके अलावा मथुरा से तैयार की गई विशेष पोशाख बाबा का पहनाई गई। बाबा के लिए सात फीट लंबी इलायची की माला तैयार की गई है।
येे खबर भी पढ़ें: दमोह मौत कांड का आरोपी खुद को बताता था इंटरनेशनल डॉक्टर, इंदौर की कंसल्टेंसी को तीन बार भेजा बायोडाटा
सुबह जन्मोत्सव पर विशेष आरती में हजारों भक्त शामिल हुए। मंदिर के आसपास के हिस्से को भी भगवा पताका से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। यह सिलसिला रात तक चलता रहेगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिर परिसर में टेंट लगाया गया है। इसके अलावा 40 से ज्यादा कूलरों की व्यवस्था की गई है।
पितृ पवर्त पर सुबह हुई महाआरती
इंदौर के पितृ पर्वत पर हनुमान की अष्ठधातु की प्रतिमा स्थापित है। जयंती के मौके पर बाबा के विशेष श्रृंगार हुआ। सुबह महाआरती हुई। शुक्रवार रात को भजन संध्या का आयोजन भी किया गया था। जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भजन सुनाए। इसके अलावा इंदौर के वीर आलीजा हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा का स्वर्ण श्रृंगार किया गया। यह फूल बंगला सजाया गया है। शाम को मंदिर में भंडारे के आयोजन होगा। इसके लिए पूरे परिसर को गोबर से लीपा गया है।
