{"_id":"686e7b7302c05fa54e056b30","slug":"indore-guru-purnima-will-be-celebrated-with-pomp-in-the-city-gurus-feet-will-be-worshipped-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में धूमधाम से मनेगी गुरु पूर्णिमा, भक्तिभाव से होगा गुरुजनों का पाद पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में धूमधाम से मनेगी गुरु पूर्णिमा, भक्तिभाव से होगा गुरुजनों का पाद पूजन
Wed, 09 Jul 2025 07:54 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 09 Jul 2025 07:54 PM IST
सार
पंचकुइया स्थित श्री राम मंदिर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। 303 वर्षों की प्राचीन गुरु गादी परंपरा का निर्वहन होगा। गुरु पूर्णिमा पर सबसे पहले स्व. महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज सहित चार पूर्व श्रीमहंतो का पाद पूजन होगा।
विज्ञापन
गुरू पूूर्णिमा मनेगी गुरुवार को।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुवार को इंदौर में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाएगी। भक्त आश्रमों व मठों में गुरु गादी और पाद पूजन करेंगे। मंदिरों में भी सुबह से लेकर शाम तक आयोजन होंगे। आश्रमों में सुबह मंत्र और वेद गूंजेंगे। माहौल भक्तिमय होगा।
विज्ञापन
पंचकुइया स्थित श्री राम मंदिर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। 303 वर्षों की प्राचीन गुरु गादी परंपरा का निर्वहन होगा। गुरु पूर्णिमा पर सबसे पहले स्व. महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज सहित चार पूर्व श्रीमहंतों का पाद पूजन होगा। उसके बाद वर्तमान पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज का गुरु पाद पूजन शिष्य करेंगे। उन्हें तिलक लगाकर भक्त आरती उतारेंगे। भक्तों को गुरु दीक्षा का मंत्र भी दिया जाएगा। भगवान टीकमजी महाराज का दरबार भी मोगरे के फूलों से सजेगा। गुरु पाद पूजन का सिलसिला सुबह 9 बजे से देर शाम तक लगातार चलेगा।
विज्ञापन
एबी रोड स्थित श्री श्री आनंदमयी पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरुवार को होगा। मां आनंदमयी की चरण पादुका का वेद मंत्रों के बीच पूजन होगा। इसे वेद मंत्रों के बीच आचार्यों पंडितों की उपस्थिति में किया संपन्न कराया जाएगा। उसके बाद आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी केदारनाथ महाराज का गुरु पाद पूजन सैकड़ों भक्त करेंगे। गुरु पाद पूजन दोपहर 11 बजे तक होगा उसके बाद 12 बजे से 1 बजे सत्संग होगा फिर महाप्रसादी होगी।
विज्ञापन
रघुनाथपुरम स्थित राम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई, गुरुवार को आयोजित होगा। इसमें राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज की चरण पादुका का पूजन साधु संतों सहित भक्त करेंगे। गुरु पूर्णिमा पर सुबह 8 बजे भगवान सीता सर्वेश्वर श्री राम दरबार का वेद मंत्रों के बीच अभिषेक पूजन होगा। उसके बाद विशेष श्रृंगार होगा।
