फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Government Holi was burnt first in Indore, then its embers were used to burn Holika at other places.

Indore: इंदौर में सबसे पहले जली सरकारी होली, फिर उसके अंगारों से दूसरे स्थानों पर हुआ होलिका दहन

Sun, 24 Mar 2024 09:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Mar 2024 09:59 PM IST
सार

सरकारी होली देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ राजवाड़ा पर जुटी थी। जलती होली के लोगों ने फेरे लिए और फिर उसके अंगारे लेकर कई लोग अपने अपने इलाकों की होली जलाने पहुंचे। इंदौर में सरकारी होली दहन की पंरपरा 296 सालों से निभाई जा रही है।

विज्ञापन
Indore: Government Holi was burnt first in Indore, then its embers were used to burn Holika at other places.
इंदौर में सबसे पहले सरकारी होली जली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में वैसे तो रातभर होलिका दहन होते है, लेकिन सबसे पहले राजवाड़ा की सरकारी होली जली। शाम सात बजे ही पूरे विधिविधान केसाथ युवराज रिचर्ड होलकर दहन किया। होलकर राजवंश के राजपुरोहितों ने होलकरकालीन परंपरा निभाते हुए मंत्रोचर किए और होलकरी पगड़ी व  अंगरखा पोशाख पहले आए होलकर राजपरिवार के सदस्यों ने ठीक सात बजे होली जलाई।

विज्ञापन


सरकारी होली देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ राजवाड़ा पर जुटी थी। जलती होली के लोगों ने फेरे लिए और फिर उसके अंगारे लेकर कई लोग अपने अपने इलाकों की होली जलाने पहुंचे। इंदौर में सरकारी होली दहन की पंरपरा 296 सालों से निभाई जा रही है। सरकारी होली जलने के बाद शहर की दूसरे स्थानों पर होली दहन होता है। ज्यादातर स्थानों पर काफी सजावट की गई थी। महिलाएं घर से पूजा की थाली लेकर निकली और होलिका की पूजा की। दहन के बाद गेहूं की बालियां भी अंगारों पर सेंकी।

विज्ञापन

होली के एक माह पहले गढ़ जाता था होली का डंडा

होलकरशासनकाल में होली का त्योहार उत्साह से मनाया जाता था। त्योहार के एक माह पहले होली के डंडा शहर में गढ़ जाया करते थे। इतिहासकारों के अनुसार होलकर रियासत में ढाले परिवार के यहां से अग्नि आती थी। जिससे राजपरिवार के लोग होलिका दहन करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राजपरिवार के लोग चांदी और सोने की पिचकारियों से सैनिकों और शहर की जनता पर रंग बरसाते थे। रंग पंचमी पर राजवाड़ा से इंदौरवासियों पर खुशबूदार प्राकृतिक रंग बरसाए जाते थे। बाद में इंदौर में पंचमी पर गैर निकालने की पंरपरा भी शुरू हुई, जो अब इंदौर की पहचान बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed