फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Godrej Group's big investment in Indore, land deal worth 200 crores, will bring township

Indore: इंदौर में गोदरेज समूह का बड़ा निवेश, 200 करोड़ की जमीन का सौदा किया, टाउनशिप लाएंगे

Fri, 10 Jan 2025 10:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Jan 2025 10:18 PM IST
सार

पिछले साल गोदरेज समूह ने इंदौर में अपने नए प्रोजेक्ट लाने की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले साल ही किसान से सीधे कंपनी ने जमीन का सौदा किया था। इसकी रेरा से भी कंपनी ने अनुमति ले ली है।
 

विज्ञापन
Indore: Godrej Group's big investment in Indore, land deal worth 200 crores, will bring township
इंदौर में गोदरेज ग्रुप ने खरीदी जमीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रियल इस्टेट मार्केट में अब बड़ी कंपनियों ने भी दिलचस्पी लेना शुरू कर दी है। इंदौर के शाहणा गोदरेज ग्रुप ने 200 करोड़ में जमीन का सौदा किया है। यहां पर एक टाउनशिप लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

 

गुरुवार को इसकी रजिस्ट्री पंजीयन कार्यालय में हुई। विभाग के नए साफ्टवेयर में अब तक की सबसे बड़ी स्टाम्प ड्यूटी इसके लिए चुकाई गई। पिछले साल भी समूह ने इंदौर के समीप शाहणा गांव में 47 एकड़ जमीन खरीदी थी। उसका सौदा भी 200 करोड़ से अधिक की राशि में हुआ था। गोदरेज समूह के दो सौदों के कारण पंजीयन विभाग को अब तक 12 करोड़ रुपये का राजस्व मिल चुका है।

विज्ञापन

 

पिछले साल गोदरेज समूह ने इंदौर में अपने नए प्रोजेक्ट लाने की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले साल ही किसान से सीधे कंपनी ने जमीन का सौदा किया था। इसकी रेरा से भी कंपनी ने अनुमति ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो तीन माह के भीतर प्रोजेक्ट लांच करने की तैयारी समूह की रियल इस्टेट कंपनी ने की है। शाहणा गांव में ही 25 एकड़ दूसरी जमीन का सौदा कंपनी ने किया है। गाइड लाइन के हिसाब से जमीन का भाव 37 करोड़ रुपये है, लेकिन कंपनी ने जमीन 206 करोड़ रुपये में खरीदी है। कंपनी यहां बड़े अौर छोटे प्लाॅट काटेगा। कंपनी मांगलिया क्षेत्र में भी एक टाउनशिप लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed