फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four wild buffaloes from Shimoga have arrived at the Indore Zoo; the Chief Minister has come to see th

Indore News: इंदौर प्राणी संग्रहालय में शिमोगा से आईं चार जंगली भैंस, मुख्यमंत्री देखने पहुंचे नए मेहमानों को

Mon, 29 Sep 2025 12:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 29 Sep 2025 12:02 PM IST
सार

इंदौर के प्राणी संग्रहालय में जल्दी ही वन्य जीव प्रेमी जिराफ को भी देख सकेंगे। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर जू में पहले आए जेब्रा की देखरेख उत्कृष्ट स्तर पर हुई है।इस कारण अब इंदौर जू जिराफ प्राप्त करने की पात्रता हासिल कर चुका है।

विज्ञापन
Indore: Four wild buffaloes from Shimoga have arrived at the Indore Zoo; the Chief Minister has come to see th
विदेशी परिंदों को दाने खिलाते सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के  प्राणी संग्रहालय में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कर्नाटक के शिमोगा  प्राणी संग्रहालय से चार जंगली भैंस (बायसन) और शुतुरमुर्ग आए। इसके बदले वहां एक बाघ भेजा गया है। सोमवार सुबह नए मेहमानों को देखने मुख्यमंत्री मोहन यादव  प्राणी संग्रहालय पहुंचे। वे पक्षीघर भी गए और पक्षियों को दाने खिलाए। इसके बाद वे भोपाल रवाना हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: 624 करोड़ रुपये से होगा IIT का विस्तार, वर्ल्ड क्लास कैंपस में मिलेंगी यह सब सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव रात को उज्जैन से लता अलंकरण समारोह में शामिल होने के लिए  इंदौर आए थे। रात को उन्हे भोपाल जाना था, लेकिन उन्होंने इंदौर में रुकने का फैसला लिया। वे कनकेश्वरी देवी गरबा स्थल पहुंचे। तब तक टीम इंडिया क्रिकेट मैच जीत चुकी थी। वहां शामिल लोगों के साथ उन्होंने जीत का जश्न मनाया।

 

इसके बाद वे रेसीडेंसी कोठी पहुंचे। सुबह उन्होंने कोठी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और फिर प्राणी संग्रहालय पहुंचे। वहां चल रहे कामों का जायजा लिया। उन्हें अफसरों ने बताया कि आधुनिक फिश एक्वेरियम का निर्माण शुरू किया जा चुका है। डेढ़ साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। आधे घंटे रुकने के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने चार माह पहले किंग कोबरा को इंदौर चिडि़याघर में बने सांप घर में छोड़ा था।

जिराफ भी आएंगे प्राणी संग्रहालय 

वन्यप्रेमी  इंदौर के  प्राणी संग्रहालय में जल्दी ही जिराफ को भी देख सकेंगे। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर जू में पहले आए जेब्रा की देखरेख उत्कृष्ट स्तर पर हुई। इस कारण अब इंदौर जू जिराफ प्राप्त करने की पात्रता हासिल कर चुका है। यह नया मेहमान भी चार माह के भीतर इंदौर आ जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed