फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former MPCA Secretary Milind Kanmadikar is no more, suffered serious brain injury due to vehicle colli

Indore: एमपीसीए के पूर्व सचिव मिलिंद कनमड़ीकर नहीं रहे, वाहन की टक्कर से ब्रेन में आई थी गंभीर चोट

Sun, 21 Jan 2024 06:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 21 Jan 2024 06:25 PM IST
सार

उनके साथ हादसा उस वक्त हुआ था, जब वे 14 जनवरी को टी-20 मैच समाप्त होने के बाद रात को होलकर स्टेडियम से महालक्ष्मी नगर स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे। वे बांबे अस्पताल चौराहे पर पहुंचे तो रिक्शा चालक ने काॅलोनी तक जाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Indore: Former MPCA Secretary Milind Kanmadikar is no more, suffered serious brain injury due to vehicle colli
मिलिंद कनमड़ीकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रहे मिलिंद कनमड़ीकर का रविवार को निधन हो गया। वाहन की टक्कर लगने से वे घायल हुए थे और 14 जनवरी से वे एक निजी अस्प्ताल में भर्ती थे। उनके निधन से इंदौर के क्रिकेट जगत में शोक छाया है। टक्कर के बाद उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन शुरू कर दी है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

उनके साथ हादसा उस वक्त हुआ था, जब वे 14 जनवरी को टी-20 मैच समाप्त होने के बाद रात को होलकर स्टेडियम से महालक्ष्मी नगर स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे। वे बांबे अस्पताल चौराहे पर पहुंचे तो रिक्शा चालक ने काॅलोनी तक जाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद वे पैदल ही घर के लिए निकल गए, लेकिन किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरे और गंभीर चोट आई, लेकिन वे घर तक पैदल चले गए। रात भर वे सोए और सुबह अचानक उनकी हालत ज्यादा खराब होने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। सिर की गंभीर चोट के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनमड़ीकरण एमपीसीए सचिव 5 साल रहे। तब लोढ़ा समिति की रिपोर्ट के बाद संजय जगदाले एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाईकोर्ट के आदेश के कारण इस्तीफ़ा देना पड़ा था, 2017-2019 का वक़्त बिना अध्यक्ष एवं चेयरमैन का निकाला था।



वे दो वर्ष तक एमपीसीए के सह सचिव भी रहे। ⁠बीसीसीआई की न्यू एरिया डेवलपमेंट समिति के सदस्य रहे। इसके अलावा ⁠राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर जब बीसीसीआई ने जब एक समिति बनायी तब उसमे भी उन्हें सदस्य बनाया गया था। ⁠2011 में आईसीसी के चैम्पियंस लीग क्रिकेट में दक्षिण अफ़्रीका की फ्रैंचाइज़ केप कोबरा का लायसन ऑफिसर भी उन्हें बनाया गया था। 2019 में न्यूज़ीलैंड दौरे पर भारत ए टीम का मैनेजर भी मिलिंद बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed