फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former Chief Minister Digvijay Singh said- 65 lakh votes were deleted in Bihar, why is there an object

Indore: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले- बिहार में 65 लाख वोट डिलीट हुए, वोटर लिस्ट देने में एतराज क्यों

Sun, 17 Aug 2025 07:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 17 Aug 2025 07:45 PM IST
सार

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि दो सप्ताह तक वोट अधिकार यात्रा आरजेडी, कांग्रेस व साथी दल बिहार में निकालेंगे। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि गांधी जी ने नमक सत्याग्रह से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देश में माहौल खड़ा किया था। हम भी देश को जागृत कर रहे है।

विज्ञापन
Indore: Former Chief Minister Digvijay Singh said- 65 lakh votes were deleted in Bihar, why is there an object
कार्यक्रम में सिंह वर्मा के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा की और चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो सवाल उठाए हैं, उनका जवाब चुनाव आयोग क्यों नहीं दे रहा है? हमने वोटर लिस्ट की साॅफ्ट काॅपी मांगी है, ताकि हम उसके माध्यम से यह जानकारी ले सकें कि व्यक्तियों के नाम एक पोलिंग बूथ पर है या दूसरे पाॅलिंग बूथों पर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को खुलकर आरोपों पर जबाव देना चाहिए। बिहार में 65 लाख वोटरों के नाम हटाए गए। वोटर लिस्ट की साॅफ्ट काॅपी देने में क्या एतराज है। वो हमें क्यों नहीं दी जा रही है। सिंह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी ने वोट अधिकार यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि दो सप्ताह तक वोट अधिकार यात्रा आरजेडी, कांग्रेस व साथी दल बिहार में निकालेंगे। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि गांधी जी ने नमक सत्याग्रह से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देश में माहौल खड़ा किया था। हम भी देश को जागृत कर रहे है। सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा पर पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल द्वारा लिखी गई किताब का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर-दूर नजर आए चिंटू से सिंह
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे भी शामिल हुए, लेकिन वे दिग्विजय सिंह से दूर-दूर नजर आए। सिंह के साथ पूर्व नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा थे, लेकिन चौकसे दूसरी पंक्ति में बैठे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह वीर गोगा देव के जुलूस में भी शामिल हुए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed