Indore:आंबेडकर जयंती पर महू आने लगे अनुयायी, बाबा साहब के नाम पर मोहन सरकार करेगी योजना शुरू
प्रशासन का अनुमान है कि 14 अप्रैल को महू मेें आंबेडकर जयंती के लिए एक लाख से ज्यादा अनुुयायी आएंगे। उसके हिसाब से महू में तैयारियां कर ली गई है। अनुयायियों के लिए भोजन की व्यवस्था के अलावा टेंट और पेयजल और पंखे, कूलर के इंतजाम भी किए गए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के समीप महू में संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली है। यहां हर साल 14 अप्रैल को उनके अनुयायी, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आते हैं। उनके आने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया। इंदौर में भी उनकी प्रतिमा को मेयर पुष्य मित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खुद साफ किया। आंबेडकर जयंती के मौके पर प्रदेश सरकार उनके नाम पर दुग्ध उत्पादन से जुड़ी एक योजना भी शुरू करेगी।
ये खबर भी पढ़ें:भोपाल में आज राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ
प्रशासन का अनुमान है कि 14 अप्रैल सोमवार को महू में आंबेडकर जयंती के लिए एक लाख से ज्यादा अनुयायी आएंगे। उसके हिसाब से महू में तैयारियां कर ली गई हैं। अनुयायियों के लिए भोजन की व्यवस्था के अलावा टेंट और पेयजल और पंखे, कूलर के इंतजाम भी किए गए हैं। आंबेडकर जयंती का उत्सव 13 अप्रैल की रात से ही शुरू हो जाएगा। रात में आकर्षक आतिशबाजी होगी और बाबा साहेब को विशेष बैंड द्वारा सलामी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम को देखने के लिए भी हजारों लोग स्मारक स्थल पर जुटते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार सुबह दिल्ली से इंदौर आएंगे और महू में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। स्मारक स्थल को भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। इंदौर रेलवे स्टेशन से महू तक बसों का संचालन भी किया जा रहा है।
बता दें, हर साल महाराष्ट्र के यवतमाल, सतारा, नासिक, मुंबई सहित कई शहरों से बाबा साहेब के अनुयायी हर साल महू आते हैं।
