फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Flight from Indore to Prayagraj is packed, buses and trains are also crowded

Indore: इंदौर से प्रयागराज की उड़ान पैक होकर जा रही, बस और ट्रेनों में भी भीड़

Sat, 18 Jan 2025 08:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Jan 2025 08:36 PM IST
सार

सीधी उड़ान के अलावा दिल्ली होकर भी यात्री प्रयागराज जा रहे है। इसे देखते हुए इंदौर से दिल्ली के लिए भी दो कंपनियों ने उड़ानें बढ़ाई है। उधर इंदौर से प्रयागराज के लिए 25 से ज्यादा बसें भी रोज चल रही है। इंदौर से प्रयागराज की दूरी 900 किलोमीटर है।

विज्ञापन
Indore: Flight from Indore to Prayagraj is packed, buses and trains are also crowded
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए इंदौर और मालवा निमाड़ से काफी लोग जा रहे है। इंदौर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में यात्रियों को लंबी वेटिंग मिल रही है। इसके अलावा बसों का किराया भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा है।

विज्ञापन



सबसे ज्यादा महंगा सफर इंदौर से प्रयागराज तक चलने वाली एलायंस एयर की उड़ान का है, जो इसी माह शुरू हुई है।यह इंदौर से प्रयागराज की एक मात्र सीधी उड़ान है, जो आमतौर पर खाली नहीं रहती है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात प्रयागराज की उड़ान में सिर्फ एक ही सीट खाली थी और उसका किराया 21 हजार रुपये था। एलायंस एयर ने प्रयागराज के लिए देश के 9 शहरों से विशेष उड़ान शुरू की है। इन 9 शहरों में इंदौर भी शामिल है। 70 सीटों वाला विमान में कंपनी को भरपूर यात्री मिल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किराया भी आम दिनों से दो-तीन गुना है। इस सीधी उड़ान के अलावा दिल्ली होकर भी यात्री प्रयागराज जा रहे है। इसे देखते हुए इंदौर से दिल्ली के लिए भी दो कंपनियों ने उड़ानें बढ़ाई है। उधर इंदौर से प्रयागराज के लिए 25 से ज्यादा बसें भी रोज चल रही है। इंदौर से प्रयागराज की दूरी 900 किलोमीटर है और जाने में 12 से 15 घंटे का समय लगता है।




बसों का किराया भी प्रति यात्री पंद्रह सौ से अठराह सौ हजार रुपये तक लिया जा रहा है, जबकि आम दिनों में एक हजार से बारह सौ रुपये तक किराया रहता है। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण बसों की डिमांड भी बढ़ गई है। इंदौर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ है,क्योकि कई यात्री दिल्ली होकर प्रयागराज जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed