फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire on the fourth floor of Indore's Shubhar Arcade building, people trapped in smoke rescued safely.

Indore: इंदौर की शगुन आर्केड बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग, धुएं में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

Tue, 12 Nov 2024 09:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Nov 2024 09:18 PM IST
सार

धुएं में फंसे लोगों ने मदद के लिए अपने परिजनों व परिचितों को भी काॅल कर दिए। इस कारण मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। मौके पर कलेक्टर आशीष सिंह व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Indore: Fire on the fourth floor of Indore's Shubhar Arcade building, people trapped in smoke rescued safely.
आग मेें फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रसोमा लेबोरेटरी चौराहे के समीप शगुन आर्केड बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के एक दफ्तर में मंगलवार शाम को आग लग गई। बिल्डिंग के चौथे माले पर वेटिंलेशन की पर्याप्त जगह नहीं है। इस कारण बिल्डिंग की चौथी, पांचवीं मंजिल पर धुआं भर गया और वहां पर दफ्तरों में काम करने वाला स्टाॅफ फंस गया। इस कारण अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

 

फायर बिग्रेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। मौके पर विजय नगर व आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंच गई थी और उन्होंने उपरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन



इस घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों के फंसे रहने के कारण अफरा-तफरी मच गई। फंसे लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। फंसे लोगों में कुछ महिला कर्मचारी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुएं में फंसे लोगों ने मदद के लिए अपने परिजनों व परिचितों को भी काॅल कर दिए। इस कारण मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। मौके पर कलेक्टर आशीष सिंह व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए थे।

इलाज के लिए अस्पताल भेजा

बिल्डिंग की उपरी मंजिल पर पंद्रह से ज्यादा लोग फंस गए थे। उन्हें धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी भी हो रही थी, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन प्राथमिक इलाज के लिए समीप के मेंदाता अस्पताल पहुंचाया। एक युवती धुएं के कारण बेहोश भी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed