फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire in readymade clothes showroom of Indore's High Street Mall, clothes worth two crores burnt

Indore: इंदौर के हाई स्ट्रीट माॅल के रेडिमेड कपड़ों के शोरुम में आग, दो करोड़ के कपड़े जले

Wed, 15 Jan 2025 01:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 15 Jan 2025 01:21 PM IST
सार

धुआं निकालने के लिए शोरुम के कांच फोड़े गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की ठोस वजह तो पता नहीं चली, लेकिन शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका फायर ब्रिगेड ने जताई है।

विज्ञापन
Indore: Fire in readymade clothes showroom of Indore's High Street Mall, clothes worth two crores burnt
माॅल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एबी रोड स्थित हाई स्ट्रीट अपोलो माॅल में आग लग गई। माॅल में ब्रांडेड कपड़ों के शोरुम रेयर रेबिट में लगी, जो तीन माह पहले ही खुला है। बताते है कि देर रात शोरुम में आग लगी थी, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया।

विज्ञापन

 

सुबह कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने धुआं देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक शोरुम में रखा दो करोड़ रुपये का माॅल जलकर रखा हो चुका था। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन धुआं होने के कारण फायरब्रिगेडकर्मी भीतर नहीं घुस पा रहे थे।

विज्ञापन


धुआं निकालने के लिए शोरुम के कांच फोड़े गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की ठोस वजह तो पता नहीं चली, लेकिन शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका फायर ब्रिगेड ने जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

माॅल का फायर सिस्टम भी फ्लाॅप

माॅल में आग बुझाने के लिए सिस्टम लगाया गया है, लेकिन उसमें से एक दो उपकरण भी काम आ पाए। माॅल का फायर सुरक्षा सिस्टम फ्लाॅप साबित हुुुआ। इंदौर में इससे पहले एबी रोड की दो बड़ी बिल्डिंगों में आग लग चुकी है, लेकिन उन हादसों से सबक नहीं लिया गया।

 

एक दिन पहले ही 30 लाख का माॅल आया

शोरुम में बुधवार की रात को 30 लाख रुपये के माॅल रखा गया था। वह भी जलकर राख हो गया। शोरुम में महंगे और ब्रांडेड कपड़े रखे थे। शोरुम संचालक के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान आग के कारण हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed