फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Famous rapper Divine went to Mumbai without doing a show in Indore, the matter reached the police.

Indore: मशहूर रैपर डिवाइन इंदौर में शो किए बगैर चले गए मुंबई, मामला पुलिस तक पहुंचा

Sun, 20 Oct 2024 08:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

डिवाइन अपनी टीम के साथ होटल से रवाना जरूर हुए लेकिन कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बजाय वे सीधे इंदौर एयरपोर्ट पहुंच गए। डिवाइन को कार्यक्रम स्थल लाने के लिए जिस ड्राइवर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसका मोबाइल भी गायक के सहयोगियों ने बंद करवा दिया।

विज्ञापन
Indore: Famous rapper Divine went to Mumbai without doing a show in Indore, the matter reached the police.
रैपर डिवाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शो करने आए मशहूर रैपर डिवाइन और उनके सहयोगियों के खिलाफ किशनगंज थाने में शिकायत हुई है। वे एक काॅलेज में शो किए बगैर मुंबई लौट गए, जबकि चार हजार से ज्यादा दर्शक उनके आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

विज्ञापन


आयोजकों ने आरोप लगाया कि जिस ड्राइवर को डिवाइन को लेने होटल भेजा था, उसके साथ भी गायक के सहयोगियों ने बदसलूकी की और दूसरी टैक्सी में सवार होकर एयरपोर्ट पहुंच गए। ड्रायवर ने भी अलग सेे एरोड्रम थाने में शिकायत की है। इंदौर के बंसल कॉलेज में डिवाइन का टाइमलेप्स कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें डिवाइन को अपनी टीम के साथ परफॉर्म करना था, लेकिन तीन घंटे के इंतजार के बावजूद भी डिवाइन होटल से आयोजन स्थल महू नहीं पहुंचे। उनकी प्रस्तुती का चार हजार से ज्यादा दर्शक इंतजार रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर नहीं आने पर आयोजकों ने जब डिवाइन की टीम से संपर्क किया गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन


डिवाइन अपनी टीम के साथ होटल से रवाना जरूर हुए, लेकिन कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बजाय वे सीधे इंदौर एयरपोर्ट पहुंच गए। डिवाइन को कार्यक्रम स्थल लाने के लिए जिस ड्राइवर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसका मोबाइल भी गायक के सहयोगियों ने बंद करवा दिया और बीच रास्ते में डिवाइन और उनके साथी कार से उतरकर प्राइवेट टैक्सी में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। आपको बता दें कि डिवाइन इससे पहले भी शो निरस्त करने को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। इस बार इंदौर से वे शो किए बगैर लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed