फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Employee hanged himself with a tie wearing a wedding suit, used to work in NHAI

Indore: शादी का सूट पहनकर एनएचएआई के कर्मचारी ने टाई से लगा लिया फंदा, पत्नी से चल रही थी अनबन

Fri, 27 Sep 2024 11:50 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Sep 2024 11:50 AM IST
सार

अनुराग ने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी को फोन लगाया। पत्नी तामश्री ने उसकी एक सहेली को फोन किया। इसके बाद अनुराग के परिजनों को जानकारी लगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भाई अजय कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा तो अनुराग फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

विज्ञापन
Indore: Employee hanged himself with a tie wearing a wedding suit, used to work in NHAI
कर्मचारी ने टाई से लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक सरकारी कर्मचारी ने टाई से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले उसने शादी का सूट पहना। लंबे समय से उसकी पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। 

विज्ञापन


30 वर्षीय अनुराग धारसिया राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई में काम करता था और इंदौर कार्यालय में पदस्थ था। घटना गुरुवार रात की है। दिन में वह अपने ससुराल उज्जैन गया था। उसकी शिकायत उज्जैन के महिला थाने में की गई थी। वहां से वह विजय नगर स्थित अपने मकान में लौटा। वह काफी दुखी था। परिजनों से भी उसने ज्यादा बात नहीं की।
विज्ञापन


रात को अपने कमरे में गया। इसके बाद उसने शादी का सूट निकाला और टाई को फंदा बनाकर उस पर झूल गया। भाई जब उसके कमरे में गया तो फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी के पहले लगाया था पत्नी को फोन

अनुराग ने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी को फोन लगाया था। पत्नी तामश्री ने उसकी एक सहेली को फोन किया। इसके बाद अनुराग के परिजनों को जानकारी लगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भाई अजय कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा तो अनुराग फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पत्नी कॉलेज में प्रोफेसर
परिजनों ने बताया आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद होते थे। पत्नी तामश्री एक काॅलेज में प्रोफेसर है। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। दो साल पहले पत्नी अपने मायके रहने चली गई थी। पत्नी को फिर वापस लाने के लिए उसने एक कानूनी नोटिस ससुराल भेजा था। इसके बात पत्नी ने अनुराग की शिकायत उज्जैन के महिला थाने में कर दी थी। पत्नी के इस कदम से अनुराग दुखी हो गया था और उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed