Indore Election Result Live: विजयवर्गीय के शहर और MP के सबसे चर्चित जिले इंदौर में कौन जीता?
{"_id":"656b63be11f60b01aa04a7a9","slug":"indore-election-live-result-constituency-wise-2023-chunav-2023-12-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Indore Election Result Live: विजयवर्गीय के शहर और MP के सबसे चर्चित जिले इंदौर में कौन जीता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 03 Dec 2023 09:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 03 Dec 2023 09:18 PM IST
खास बातें
Indore Vidhansabha Election Result में भाजपा पूरी 9 सीट जीत चुकी है। Indore Election Live Result में इंदौर के चुनाव परिणाम में kailash vijayvargiya समेत अन्य नेता जीते हैं। Live अपडेट्स के बाद खबर के अंत में हर सीट का रिजल्ट टेबल में दिया है...
विज्ञापन
इंदौर विधानसभा के चुनाव के परिणाम।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
लाइव अपडेट
09:17 PM, 03-Dec-2023
| विधानसभा | जीते | हारे | अंतर | पिछले विधायक, जीत का अंतर |
| एक | कैलाश विजयवर्गीय | संजय शुक्ला | 57719 | संजय शुक्ला - 8163 |
| दो | रमेश मेंदोला | चिंटू चौकसे | 107047 | रमेश मेंदोला - 71011 |
| तीन | गोलू शुक्ला | पिंटू जोशी | 14757 | आकाश विजयवर्गीय - 5751 |
| चार | मालिनी गौड़ | राजा मांधवानी | 69837 | मालिनी गौड़ - 43090 |
| पांच | महेंद्र हार्डिया | सत्यनारायण पटेल | 15404 | महेंद्र हार्डिया - 1133 |
| राऊ | मधु वर्मा | जीतू पटवारी | 35522 | जीतू पटवारी - 5703 |
| महू | ऊषा ठाकुर | अंतरसिंह दरबार | 34392 | ऊषा ठाकुर - 7157 |
| सांवेर | तुलसी सिलावट | रीना बौरासी सेतिया | 68854 | तुलसी सिलावट - 53000 |
| देपालपुर | मनोज पटेल | विशाल पटेल | 13698 | विशाल पटेल - 9044 |
06:29 PM, 03-Dec-2023
इंदौर में भाजपा नेताओं ने रिकार्ड जीत दर्ज की है। भाजपा के रमेश मेंदोला ने विधानसभा दो से 1 लाख सात हजार वोटों से जीत दर्ज की तो कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा एक से 58 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटें सभी भाजपा के खाते में आ गई हैं। तीन नंबर से गोलू शुक्ला 14 हजार वोटों से, चार नंबर में मालिनी गौड़ 69 हजार से, पांच में महेंद्र हार्डिया 23761 से, महू में ऊषा ठाकुर ने 34392 से, राऊ में मधु वर्मा ने 35522 से, सांवेर में तुलसी सिलावट ने 68854 से और देपालपुर में मनोज पटेल ने 13698 मतों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
05:10 PM, 03-Dec-2023
इंदौर की आठ विधानसभा सीट पर जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर जगह जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शहर में बाइक रैलियां निकाली जा रही हैं। लड्डू बांटे जा रहे हैं, जगह जगह भाजपा के कार्यकर्ता पटाखे फोड़ रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता की और पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी को इस जीत का श्रेय दिया।
04:44 PM, 03-Dec-2023
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, तुलसी सिलावट, ऊषा ठाकुर, मनोज पटेल, मधु वर्मा जीत चुके हैं। सिर्फ पांच नंबर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल भाजपा के महेंद्र हार्डिया से तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
03:52 PM, 03-Dec-2023
देपालपुर से मनोज पटेल 14 हजार वोट से जीत गए हैं। यहां पर उन्होंने कांग्रेस के विशाल पटेल को हराया है। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय था। निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को भी यहां पर 35 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
03:29 PM, 03-Dec-2023
इंदौर में रमेश मेंदोला ने एक लाख पांच हजार से एेतिहासिक जीत दर्ज की है। विधानसभा दो से उन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को हराया है। वहीं भाजपा की मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला ने भी जीत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 03-Dec-2023
बहुत देर के बाद कांग्रेस एक सीट पर आगे हुई है। इंदौर की विधानसभा पांच पर सत्यनारायण पटेल भाजपा के महेंद्र हार्डिया को पीछे करने में सफल रहे हैं और उन्होंने 3 बजे तक 6 हजार वोट की लीड बनाई है। इसके अलावा सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
02:33 PM, 03-Dec-2023
इंदौर में चुनाव परिणामों के रुझान।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
02:02 PM, 03-Dec-2023
इंदौर में सभी सीटों पर भाजपा भारी बहुमत ले रही है। कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला जैसे दिग्गज नेताओं ने एकतरफा मत हासिल किए हैं। कांग्रेस के खाते में एक भी सीट जाती नजर नहीं आ रही है। भाजपा कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नीचे सभी सीटों के परिणाम दिए हैं। देखिए भाजपा नेताओं ने हर सीट पर किस तरह से बढ़त बनाकर रखी है।
12:58 PM, 03-Dec-2023
भाजपा के सभी बड़े नेता भारी बहुमत के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के नेताओं को सभी विधानसभा क्षेत्र में हार मिल रही है। सबसे अधिक 41000 मतों से रमेश मेंदोला आगे चल रहे हैं और कैलाश विजयवर्गीय ने भी 23000 मतों की बढ़त बनाई हुई है।