फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Economist Kumar said in the lecture series of Abhyas Mandal – MP lags behind in manufacturing sector.

Indore: अर्थशास्त्री कुमार अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में बोले- एमपी मैैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में पीछे

Thu, 29 Aug 2024 09:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 Aug 2024 09:30 PM IST
सार

कुमार नेे कहा कि प्रदेश के जिलों के विकास में फर्क हैै। इंदौर में प्रति व्यक्ति आय1.50 लाख रुपए है।भोपाल दूसरे नंबर पर है, लेकिन भिंड, झाबुआ जिले की प्रति व्यक्ति आय भोपाल और इंदौर जिले की तुलना में आधी है।

विज्ञापन
Indore: Economist Kumar said in the lecture series of Abhyas Mandal – MP lags behind in manufacturing sector.
अभ्यास मंडल की वार्षिक व्याख्यानमाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल की 63 वीं व्याख्यानमाला गुरुवार से शुरू हुई। व्याख्यानमाला के पहले दिन अर्थशास्त्री आशीष कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला विकास की धुरी विषय पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर छह प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम हैै। उसे बढ़ना होगा।

विज्ञापन



तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य दूसरे राज्यों से हमें आगे होना चाहिए। उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकाॅनामी को प्राप्त करने की तरफ बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में कृषि और खनन से 45 प्रतिशत आय होती है, लेकिन दूसरे क्षेत्रों में मध्य प्रदेश पीछे है। खासकर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में हमें जोर देना होगा। इससे रोजगार भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन

 

कुमार नेे कहा कि प्रदेश के जिलों के विकास में फर्क हैै। इंदौर में प्रति व्यक्ति आय1.50 लाख रुपए है।भोपाल दूसरे नंबर पर है, लेकिन भिंड, झाबुआ जिले की प्रति व्यक्ति आय भोपाल और इंदौर जिले की तुलना में आधी है। इस खाई को पाटना बहुत जरुरी है। अन्य जिलों मेें भी प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर सरकार को जोर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर इकाॅनामिक इंडिकेटर की कमी

कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश के डेटा तो आसानी से मिल जाते है, लेकिन जिले के डेटा पर काम नहीं होता। जिले में इकाॅॅनामिक इंडिकेटर की कमी है। इसे दूर होना चाहिए। जिले के संगठित और अंसगठित क्षेत्रों में काम करनेे वाले लोग, बेरोजगार, जिले के मजबूत सेक्टर का सर्वे व डेटा होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के चार जिलों मेें इस पर काम शुरू हो चुका है।

 

कार्यशाला का उद्घाटन सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ अभिभाषक अशोक चितले ने दीप प्रज्जवलित कर किया।सांसद लालवानी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि टीआरपी के इस दौर में हम क्या पसंद करते है। इस पर भी काफी कुछ निर्भर है। टीआरपी भी हम सनसनीखेज खबरों को देख कर बढ़ाते है। हमने अच्छी बातों को बढ़ावा देना होगा।


शुक्रवार को मालिनी अवस्थी का व्याख्यान

शुक्रवार को अभ्यासमंडल की व्याख्यानमाला में पद्मभूषण मालिनी अवस्थी का व्याख्यान होगा। वे लोक के आलोक मेें भारत विषय पर विचार व्यक्त करेगी। यह व्याख्यान जाल सभागृह मेें शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed