फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dussehra will be celebrated in Indore today, Ravana, the symbol of evil, will be burnt at many places.

Indore:इंदौर में आज मनेगा दशहरा, जगह-जगह होगा बुराई के प्रतीक रावण का दहन

Thu, 02 Oct 2025 07:50 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Oct 2025 07:50 AM IST
सार

इंदौर में सबसे बड़ा रावण दहन दशहरा मैदान पर होता है। यहां 111 फीट ऊंचे रावण के साथ ही 250 फीट की लंका भी जलाई जाएगी। रावण दहन शाम 7 बजे होगा। इसके अलावा शहर के चिमन बाग मैदान पर 111 फीट के रावण का दहन रात 8 बजे होगा।

विज्ञापन
Indore: Dussehra will be celebrated in Indore today, Ravana, the symbol of evil, will be burnt at many places.
इंदौर में आज रावण दहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गुरुवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में करीब एक हजार से ज्यादा स्थानों पर रावण दहन होंगे। दशहरा मैदान, चिमनबाग, तिलक नगर, छावनी में वर्षों से रावण दहन हो रहे हैं। यहां जलते रावण को देखने लिए हजारों लोगों को भीड़ जुटती है। उधर, मुख्यमंत्री डीआरपी लाइन पर आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल होंगे और पुलिस अफसरों के साथ शस्त्र पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

इंदौर में दशहरे के अवसर पर गुरुवार को दशहरा मैदान पर 111 फीट के रावण का दहन होगा। वहीं शहर के छोटे-बड़े लगभग 2 हजार से अधिक स्थानों पर रावण दहन होगा। मुख्यमंत्री डीआरपी लाइन पर आयोजित शस्त्र पूजन में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी की दी बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सबसे बड़ा रावण दहन दशहरा मैदान पर होता है। यहां 111 फीट ऊंचे रावण के साथ ही 250 फीट की लंका भी जलाई जाएगी। रावण दहन शाम 7 बजे होगा। इसके अलावा शहर के चिमन बाग मैदान पर 111 फीट के रावण का दहन रात 8 बजे होगा।


उषा गंज छावनी में रावण का पुतले 51 फीट का बनाया। छावनी दो नंबर स्कूल पर भी 100 फीट का रावण बनाया गया है जो आंख से अंगारे निकालेगा। सभी स्थानों पर आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। उधर गरबा पांडालों में दुर्गा प्रतिमा की आरती की बाद प्रतिमाएं भी ठंडी की जाएगी। इसके अलावा भंडारे भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed