Indore:इंदौर में आज मनेगा दशहरा, जगह-जगह होगा बुराई के प्रतीक रावण का दहन
इंदौर में सबसे बड़ा रावण दहन दशहरा मैदान पर होता है। यहां 111 फीट ऊंचे रावण के साथ ही 250 फीट की लंका भी जलाई जाएगी। रावण दहन शाम 7 बजे होगा। इसके अलावा शहर के चिमन बाग मैदान पर 111 फीट के रावण का दहन रात 8 बजे होगा।
विस्तार
इंदौर में गुरुवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में करीब एक हजार से ज्यादा स्थानों पर रावण दहन होंगे। दशहरा मैदान, चिमनबाग, तिलक नगर, छावनी में वर्षों से रावण दहन हो रहे हैं। यहां जलते रावण को देखने लिए हजारों लोगों को भीड़ जुटती है। उधर, मुख्यमंत्री डीआरपी लाइन पर आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल होंगे और पुलिस अफसरों के साथ शस्त्र पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं।
इंदौर में दशहरे के अवसर पर गुरुवार को दशहरा मैदान पर 111 फीट के रावण का दहन होगा। वहीं शहर के छोटे-बड़े लगभग 2 हजार से अधिक स्थानों पर रावण दहन होगा। मुख्यमंत्री डीआरपी लाइन पर आयोजित शस्त्र पूजन में सम्मिलित होंगे।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी की दी बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
शहर में सबसे बड़ा रावण दहन दशहरा मैदान पर होता है। यहां 111 फीट ऊंचे रावण के साथ ही 250 फीट की लंका भी जलाई जाएगी। रावण दहन शाम 7 बजे होगा। इसके अलावा शहर के चिमन बाग मैदान पर 111 फीट के रावण का दहन रात 8 बजे होगा।
उषा गंज छावनी में रावण का पुतले 51 फीट का बनाया। छावनी दो नंबर स्कूल पर भी 100 फीट का रावण बनाया गया है जो आंख से अंगारे निकालेगा। सभी स्थानों पर आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। उधर गरबा पांडालों में दुर्गा प्रतिमा की आरती की बाद प्रतिमाएं भी ठंडी की जाएगी। इसके अलावा भंडारे भी होंगे।
