Indore: इंदौर से कोलकाता के लिए 10 दिसंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान
नई उड़ान सुबह 6.55 बजे कोलकाता से इंदौर के लिए रवाना होगी और सुबह 9.20 बजे इंदौर में लैंड होगी। इंदौर से उड़ान सुबह दस बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12.10 बजे कोलकता उतरेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से कोलकाता के लिए दिसंबर में दो सीधी उड़ान रहेगी। इंडिगो कंपनी दस दिसंबर से नई उड़ान शुरू करेगी,जबकि एयर इंडिया भी 15 दिसंबर से कोलकाता के लिए नई उड़ान शुरू करेगा।
नए विंटर शेड्यूल में इंदौर को नई उड़ानों के मिलने का सिलसिला जारी है। दिसंबर से इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें कोलकाता के लिए शुरू हो रही है। कोलकता से उज्जैन और अेांकारेश्वर के लिए काफी पर्यटक दर्शन के लिए आते है। उनके लिए यह नई उड़ान सुविधाजनक रहेगी। इंडिगो कंपनी ने दस दिसंबर की उड़ान के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।
ट्रेवर्ल्स एसोसिएशन के चेयरमेन हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि नई उड़ान का किराया सात से लेकर आठ हजार रुपये तक है। इंदौर से इंडिगो कंपनी की कोलकाता के लिए यह दूसरी उड़ान है। पहले इंदौर से रात साढ़े आठ बजे विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरता था और साढ़े दस बजे कोलकता पहुंचता था।
नई उड़ान सुबह 6.55 बजे कोलकता से इंदौर के लिए रवाना होगी और सुबह 9.20 बजे इंदौर में लैंड होगी। इंदौर से उड़ान सुबह दस बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12.10 बजे कोलकाता उतरेगी।
एयर इंडिया 15 दिसंबर से कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है। इंदौर से दिल्ली-मुबंई, बेंगलुरु के लिए एक से ज्यादा उड़ानें थीं। अब इस लिस्ट में कोलकाता शहर भी जुड़ गया है। इस शहर के लिए तीन उड़ानें इंदौर से रहेगी।
