फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Digvijay Singh said - How will One Nation One Election be possible if the situation of midterm electio

Indore: दिग्विजय सिंह बोले- मध्यावधि चुनावों के हालात बने तो कैसे संभव होगा वन नेशन वन इलेक्शन

Thu, 19 Sep 2024 10:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 19 Sep 2024 10:57 PM IST
सार

सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक समरसता बिगड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे है। भाजपा की अंतरकलह सामने आ रही है। इससे पीछा छुड़ाने के लिए यह शफूगा छोड़ा गया है।

विज्ञापन
Indore: Digvijay Singh said - How will One Nation One Election be possible if the situation of midterm electio
दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को इंदौर आए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध किया। सिंह ने वर्ष 1998 और वर्ष 1999 में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति बनने पर क्या राज्य सरकारों को भंग करना संभव होगा।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि यह विधेयक इसलिए लाया जा रहा है कि चाहे सरकार के पास बहुमत हो या न हो, सरकार हट नहीं सकती। सरकार का कार्यकाल तय हो जाएगा। टर्म फिक्स हो जाएगा। यह बिल लोकतांत्रिक व्यवस्था का विरोध दर्शाता है। सिंह ने कहा कि भारत बहुभाषीय देश, बहुधर्म वाला देश है। संस्कार और संस्कृति इस देश में अलग है।
विज्ञापन


इस तरह के देश में संघीय ढांचे से ही सरकार चल सकती है। वैसे तो इस प्रस्ताव को बहुमत मिलने वाला नहीं है। खुदा न खास्ता बिल पास हो गया तो प्रदेशों में जो सरकारें अभी चुनकर आई हैं, वो पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी, क्या यह वोटरों के साथ अन्याय नहीं होगा? वन नेशन वन इलेक्शन अव्यावहारिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक समरसता बिगड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे है। भाजपा की अंतरकलह सामने आ रही है। इससे पीछा छुड़ाने के लिए यह शिगुफा छोड़ा गया है। सिंह शुक्रवार को इंदौर में न्याय यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे। इसके बाद सिंह मुंबई के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed