फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Devi Ahilya's 300th birth anniversary will be celebrated from 29 to 31 May, preparations for cabinet m

Indore: देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती 29 से 31 मई तक मनेगी, कैबिनेट बैठक की तैयारियां शुरू

Sat, 10 May 2025 07:07 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 10 May 2025 07:07 AM IST
सार

देवी अहिल्या ने नारी सशक्तिकरण, लोक कल्याण, सुशासन के लिए काम किए। कई शहरों में घाट,धर्मशालाएं बनवाई। उसके जीवन पर एक फिल्म भी संस्कृति विभाग ने तैयार की है। जिसका प्रदर्शन किया जाएगा। एक बड़ा महिला सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Indore: Devi Ahilya's 300th birth anniversary will be celebrated from 29 to 31 May, preparations for cabinet m
राजवाड़ा चौक को भी संवाारा जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें संभागायुक्त दीपक सिंह ने अफसरों से कहा कि तीन दिन होने वाले आयोजनों को जनता से जोड़ा जाए। बैठक में वर्चुअली संस्कृति विभाग के मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला भी शामिल हुए।

विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें- इंदौर के अलावा देवी अहिल्या के मायके चौढ़ी गांव में महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक

विज्ञापन

 

बैठक में बताया गया कि 29 से लेकर 31 मई तक जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान व्याख्यानमाला, नाट्य और पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। देवी अहिल्या की कर्मस्थली महेश्वर में भी आयोजन होंगे। इसके लिए पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भी बुलाने की प्लानिंग की थी, लेकिन मौजूदा हालतों के कारण प्रदेश स्तर के  अतिथि महोत्सव में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देवी अहिल्या ने नारी सशक्तिकरण, लोक कल्याण, सुशासन के लिए काम किए। कई शहरों में घाट, बावड़ी, धर्मशालाएं बनवाई। उसके जीवन पर एक फिल्म भी संस्कृति विभाग ने तैयार की है। जिसका प्रदर्शन किया जाएगा। एक बड़ा महिला सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। एक कार्यक्रम उज्जैन में भी होना था, लेकिन अभी उसकी रुपरेखा नहीं बनी है।

 

बैठक के लिए संवर रहा राजवाड़ा

प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा पैलेस में आयोजित की जा रही है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री व मंत्रीगण अहिल्या उद्यान में लगी देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। नगर निगम उद्यान को संवार रहा है। इसके अलावा राजवाड़ा की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जा रहा है। सभी मंत्रीगण एक वाहन में सवार होकर बैठक स्थल पर आएंगे। ज्यादातर मंत्री एक दिन पहले ही इंदौर मेें आ जाएंगे। बैठक दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में देवी अहिल्या ने नाम पर कोई बड़ी योजना की घोषणा भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed