फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore crime news mother son

Indore News: बेटे ने मां की हत्या की, पत्नी पहले ही छोड़ चुकी, परिजन ने कहा दिमागी हालत ठीक नहीं

Wed, 03 Apr 2024 07:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 03 Apr 2024 07:35 PM IST
सार

मां से विवाद के बाद बेटे ने गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
indore crime news mother son
पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक बेटे ने धारदार हथियार से वार करके अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर में हुई घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमवाय भेजा। लसूड़िया थाना टीआई तारेश सोनी ने बताया कि केलोद हाला में हुई घटना में 75 साल की रत्न बाई शर्मा की मौत हो गई है।  उसके बड़े बेटे गोपाल शर्मा ने धारदार हथियार से मां पर हमला किया था। टीआई ने बताया कि महिला के गले पर वार किया गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पत्नी ने पहले ही छोड़ा, मानसिक स्थिति ठीक नहीं
रत्नबाई के दो बेटे हैं। बड़े बेटे गोपाल ने मां रत्नबाई की हत्या की। जब छोटा बेटा दोपहर में घर पहुंचा तो मां को खून से लथपथ देखा। पास में ही बड़ा भाई बैठा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक रत्नबाई का परिवार खेती किसानी का काम करता है। परिजन का कहना है कि बड़े बेटे गोपाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो उसने कहा कि उसका दिमाग बहुत खराब था। मां से किसी बात पर कहासुनी हुई तो उसने गुस्से में आकर वार कर दिया। गोपाल की शादी हो चुकी है लेकिन उसकी पत्नी भी उससे अलग रहती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed