फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cricketer Sunil Gavaskar said that serving cricket is not limited to just batting and fielding.

इंदौर: क्रिकेटर सुनील गावस्कर बोले-क्रिकेट की सेवा सिर्फ बैटिंग और फिल्डिंग से नही होती

Sun, 11 Oct 2026 02:22 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 11 Oct 2026 02:22 PM IST
सार

क्रिकेट की सेवा सिर्फ मैदान पर बल्ले और गेंद से ही नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने से भी होती है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रविवार को इंदौर में संजय जगदाले पर लिखी किताब ‘रग-रग में क्रिकेट’ के विमोचन समारोह में यह बात कही।

विज्ञापन
Indore: Cricketer Sunil Gavaskar said that serving cricket is not limited to just batting and fielding.
किताब का विमोचन सुनील गावस्कर ने किया। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में रविवार को पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि क्रिकेट की सेवा सिर्फ बल्लेबाजी और फील्डिंग से ही नहीं होती है। अन्य माध्यमों से भी क्रिकेट में योगदान दिया जाता है। संजय जगदाले ने कभी सिलेक्टर, तो कभी कोच बनकर यह भूमिका निभाई है। मेरी और संजय की दोस्ती काफी पुरानी है। हमने साथ में क्रिकेट खेला है। गावस्कर ने कहा कि मैदान में बैट और बॉल के अलावा भी संघर्ष होता है।

विज्ञापन

 

कई बार गेंदबाज अपने साथ के फील्डर से कुछ कह देते हैं, लेकिन संजय ने मैदान में और मैदान के बाहर सौम्य स्वभाव बनाए रखा। उन्होंने क्रिकेट के लिए कई प्रतिभाओं को निखारा और उनके खेल में सुधार कर उन्हें क्रिकेट के मैदान तक पहुंचाया। मैंने कई क्रिकेटरों को देखा है, जो क्रिकेट खेलने के बाद किसी बिजनेस में आ जाते हैं, लेकिन संजय क्रिकेट के लिए ही जी रहे हैं। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं।

विज्ञापन

 

सुनील गावस्कर ने यह बात संजय जगदाले पर लिखी किताब ‘रग-रग में क्रिकेट’ के विमोचन समारोह में कही। इस दौरान गावस्कर ने क्रिकेट से जुड़े कई किस्से भी साझा किए।संजय जगदाले ने कहा कि युवा अवस्था में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मैंने सुनील को मैदान पर देखा था। मैं स्लिप में फील्डिंग कर रहा था और उनकी बल्लेबाजी को ध्यान से देखता रहा। इसके बाद सचिन एक क्रिकेट शिविर में इंदौर आए थे। तब वे 15 साल के थे। उन्हें खेलते हुए देखकर ही समझ गया था कि सचिन बड़ा नाम कमाएंगे।कार्यक्रम का संचालन सुनील दुधाले ने किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न किताब के लेखक किरण वाईकर ने प्रदान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed