फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cricket stars awarded in Indore; Union Minister Scindia calls MPCA a 'temple of cricket'.

इंदौर : इंदौर में बांटे क्रिकेट सितारों को पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- एमपीसीए क्रिकेट का मंदिर

Thu, 27 Aug 2026 08:46 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 27 Aug 2026 08:46 AM IST
सार

इंदौर में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिक्रेट खिलाडि़यों को करीब तीन करोड़ रुपये के पुरस्कार बांटे। इनमें अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर घरेलु क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल है। 

विज्ञापन
Indore: Cricket stars awarded in Indore; Union Minister Scindia calls MPCA a 'temple of cricket'.
इंदौर में बांटे क्रिकेट सितारों को पुरस्कार - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सीजन 2025-26 के अवॉर्ड समारोह को  आयोजित किया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ मौजूद रहे। समारोह में कुल 2 करोड़ 94 लाख 29 हजार 508 रुपए के पुरस्कार खिलाड़ियों और टीमों को दिए गए।

विज्ञापन


 मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ उन टीमों को भी सम्मान मिला, जिन्होंने पूरे सीजन अपनी छाप छोड़ी।कूच बिहार ट्रॉफी चैंपियन एमपी अंडर-19 टीम को सबसे बड़ी पुरस्कार राशि के तौर पर 73 लाख 83 हजार 750 रुपए दिए गए। वहीं महिला सीनियर टी-20 की रनर-अप टीम को 40 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली। भारतीय टीम तक पहुंचने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मान मिला। सारांश जैन,अनादि तागड़े, यशवर्धन चौहान और मनाल चौहान को 5-5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं बेस्ट क्रिकेटर अवॉर्ड से आर्यन पांडे और चंचल राठौर को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 

समारोह में मध्यप्रदेश क्रिकेट के दो दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। प्रशांत मेहता और आनंद पटेल को 5-5 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया। पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने खिलाड़ियों को सिर्फ आईपीएल के ग्लैमर तक सीमित नहीं रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक मुकम्मल क्रिकेटर बनने के लिए टेस्ट क्रिकेट पर भी ध्यान देना जरूरी है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से क्रिकेट के साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपीसीए को क्रिकेट का मंदिर बताते हुए मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया।उन्होंने सारांश जैन के संघर्ष और हालिया उपलब्धि का जिक्र किया,तो वहीं क्रांति गौड़ के लॉर्ड्स में शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed