फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: Father hung Sonam's picture upside down at home so that daughter can return

Indore Couple Missing News: पिता ने घर पर टांगी सोनम की उल्टी तस्वीर,ताकि लौट कर आ सके बेटी

Fri, 06 Jun 2025 01:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Jun 2025 01:08 PM IST
सार

सोनम के पास दो मोबाइल है। वह 24 घंटे सर्विलांस पर है। भाई ने कहा कि सोनम अपने साथ हमेशा एक बैग रखती थी। वह भी गायब है। पहाड़ी क्षेत्र में यदि वह होती तो उससे जुड़ा कुछ न कुछ सुराग पुलिस को मिलता। जो जैकेट मिला है। वह भी उसका नहीं है।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: Father hung Sonam's picture upside down at home so that daughter can return
पिता ने टांगी घर पर सोनम की उल्टी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौदह दिन बीत जाने के बाद भी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी का कुछ पता नहीं चला है,जबकि उसके पति राजा की चार दिन पहले शिलांग के डबलडेकर रुट की खाई में हत्या कर लाश फेंक दी गई। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। सोनम के परिजन ने दामाद खो दिया, लेकिन चाहते है कि बेटी लौट कर वापस घर आ जाए। वे बेटी के सकुशल रहने और वापसी के लिए मन्नतें मांग रहे है। मंदिरों में जा रहे है। ज्योतिष्यों को भी सोनम की जन्म कुंडली बता रहे है। एक ज्योतिषी की सलाह पर सोनम के पिता ने बेटी की तस्वीर घर की खिड़की पर उल्टी टांगी है। उनका विश्वास है कि उल्टी तस्वीर टांगने से अपना खोया वापस लौट कर आ सकता है।

विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: Indore Couple Case: शिलांग में राजा की हत्या करने वालों की संख्या एक से ज्यादा, जैकेट की फोरेंसिक जांच

विज्ञापन

उधर शिलांग में शुक्रवार को फिर सोनम की तलाश की गई। सोनम के भाई गोविंद शिलांग में है। वे पुलिस अफसरों से मिले और कहा कि सब दूर सोनम को तलाश जा चुका है। खाई में उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वह जिंदा है और उसका अपहरण हो सकता है। उस एंगल से अब जांच आगे बढ़ाई जाए। अफसरों ने आश्वासन दिया है कि सभी बिन्दू पर सोनम की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोनम के पास दो मोबाइल है। वह भी 24 घंटे सर्विलांस पर है। भाई ने कहा कि सोनम अपने साथ हमेशा एक बैग रखती थी। वह भी गायब है। पहाड़ी क्षेत्र में यदि वह होती तो उससे जुड़ा कुछ न कुछ सुराग पुलिस को मिलता। जो जैकेट मिला है। वह भी उसका नहीं है।

 

सोनम के पिता को जानकारी नहीं थी मेघालय जाने की

सोनम के पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी और दामाद मेघालय में है। उन्हें यह पता था कि सोनम कामाख्या देवी के दर्शन करने गए है। जब उनकी काॅल नहीं लगे तो राजा के परिजनों ने सोनम के परिजनों को बताया। इसके बाद राजा का भाई विपिन और सोनम का भाई गोविंद शिलांग पहुंचे और स्थानीय पुलिस अफसरों पर खोजबीन का दबाव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed