फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Corporation workers beat up an officer of BJP Kisan Morcha who came to sell watermelon

Indore: तरबूज बेचने आए भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी के साथ निगमकर्मियों ने की मारपीट

Tue, 13 May 2025 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 May 2025 07:53 PM IST
सार

विवाद के बाद नाराज भाजपा नेता सिसोदिया ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक निगमकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की है।

विज्ञापन
Indore: Corporation workers beat up an officer of BJP Kisan Morcha who came to sell watermelon
किसान नेता सिसोदिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अपने गांव से तरबूज बेचने इंदौर आए भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी विक्रम सिंह सिसोदिया के साथ नगर निगम कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। उन्होंने कहा कि वे ट्रेक्टर में गांव से बेचने के लिए तरबूज भरकर लाए थे।

विज्ञापन



60 फीट रोड पर वे सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर पानी पीने के लिए रुके थे। इस बीच निगमकर्मी आए और ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा रखने की बात पर विवाद करने लगे। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उनके साथ निगमकर्मियों ने मारपीट की और तौल कांटा भी फेंक दिया। सिसोदिया ने निगमकर्मियों को निलंबित करने की मांग की।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: CBSE 12वीं रिजल्ट में बेटियों का धमाल, इंदौर में 91% से ऊपर पास

विज्ञापन
विज्ञापन

सिसौदिया ने खुद को भाजपा किसान मोर्चा का जिला मंत्री बताया और कहा कि वे अपने गांवों से कई किसान फल बेचने इंदौर आते है और बगैर ट्रैफिक बाधित कर फल बेच कर अपने गांव चले जाते है। वे इंदौर जिले के रोजड़ी गांव से ट्रैक्टर में तरबूज भरकर लाए थे।

अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विवाद के बाद नाराज भाजपा नेता सिसोदिया ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक निगमकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े अन्य किसानों के साथ भी निगम कर्मचारियों ने मारपीट की है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed