Indore: मध्य प्रदेश में कांग्रेस कराएगी जातिगत जनगणना, जीतू पटवारी ने राहुल के सामने किया वादा
पटवारी ने मध्यप्रदेश से कांग्रेस को लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिलने पर राहुल से माफी मांगते हुए कहा कि अगले चुनाव में हम ज्यादा सीटें जीत कर भरपाई पूरी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महू में आयोजित कांग्रेस की आमसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि देश में, मध्य प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो वे जातिगत जनगणना कराएंगे, ताकि यह पता चल सके कि सरकारी पदों पर, उद्योगों में, नौकरियों में किस जाति के कितने लोग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिगत जनगणना से डरते है,लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में जनगणना पर काम शुरू हो चुका है।
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जातिगत जनगणना आर्थिक सर्वे और गरीब की पहचान है। देश के खजाने का अधिकार गरीब को मिले। यह लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे है। जातिगत जनगणना जरुरी है। इसके बाद पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फैसला लिया है कि कांग्रेस पार्टी घर-घर जाकर जातिगत गणना कराएगी और देश में एक उदाहरण पेश करेगी। कांग्रेस प्राइवेट सेक्टर से जनगणना कराएंगी।
पटवारी ने हार पर मांगी माफी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। सांसद विद्यायकों की खरीद फरोख्त कर सरकारें बनाई जा रही है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान की रक्षा कर रही है। देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी चार हजार किलोमीटर की यात्रा की।
पटवारी ने मध्यप्रदेश से कांग्रेस को लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिलने पर राहुल से माफी मांगते हुए कहा कि अगले चुनाव में हम ज्यादा सीटें जीत कर भरपाई पूरी करेंगे।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा संविधान खत्म करने की बात करती है। संघ प्रमुख ने 15 अगस्त के बजाए राम मंदिर के लोकार्पण के समय आजादी मिलने की बात कह कर शहीदों का अपमान किया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि जिस संविधान को कांग्रेस ने बचाए रखा, वह आज खतरे में है। देश की सरकारी एजेंसियों को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस यह होने नहीं देगी। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह,जयराम रमेश,सलमान खुर्शीद,रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेता मौजूद थे।
