फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress's statement of Congress should go to hell proved costly for Rubina, Congress sent a proposal

Indore: भारी पड़ा रुबीना को ‘भाड़ में जाए कांग्रेस’ का बयान, कांग्रेस ने भेजा निष्कासन का प्रस्ताव

Thu, 09 Apr 2026 03:13 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 09 Apr 2026 03:13 PM IST
सार

इंदौर में वंदे मातरम को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। खजराना वार्ड की पार्षद रुबीना खान के बयान के बाद शहर कांग्रेस ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रुबीना ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
Indore: Congress's statement of Congress should go to hell proved costly for Rubina, Congress sent a proposal
सदन में वंदे मातरम पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे मातरम को लेकर सियासत गरमा गई है। खजराना वार्ड की पार्षद रुबीना खान को शहर कांग्रेस द्वारा बाहर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है।

विज्ञापन

 

वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस के दूसरे पार्षदों का साथ न देने पर रुबीना ने कहा था कि भाड़ में जाए कांग्रेस, हम औवेसी की पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। उनके इस बयान को कांग्रेस ने अनुशासनहीनता माना है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि शहर कांग्रेस कमेटी ने अपनी सभी गतिविधियों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है और इससे जुड़ी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद अब रुबीना खान के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:वंदे मातरम पर सियासी संग्राम! पार्षद फौजिया शेख बोलीं- दबाव में नहीं गाएंगे

रुबीना का कहना है कि कांग्रेस उन्हें पार्टी से निकाल दे, उन्हें इस बात की चिंता नहीं है। पार्टी जो फैसला लेगी, वे उसे स्वीकार करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि “एक बाप की औलाद” वाला बयान गुस्से में उनके मुंह से निकल गया था।


 

वंदे मातरम विवाद गहराने पर चिंटू चौकसे ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम गीत अनिवार्य कर दिया गया है। जिन्हें नहीं गाना है, वे कार्यक्रमों में न आएं। उन्होंने रुबीना के बयान को उनका निजी बयान बताया और यह कहा कि उससे कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस राष्ट्रीय गीत का पूरा सम्मान करती है।

ये भी पढ़ें:इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम पर जमकर हंगामा, पार्षद रुबीना बोलीं- एक बाप की औलाद हो तो...

फौजिया के खिलाफ थाने में शिकायत
पार्षद फौजिया अलीम शेख की शिकायत हिन्दूवादी संगठन ने एमजी रोड थाने में की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि वंदे मातरम न गाकर पार्षद ने देश का अपमान किया है।
कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम की पार्षदी समाप्त करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिेषद के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। इसके अलावा भाजपा पार्षदों ने भी संभागायुक्त सुदाम खाड़े को दोनो पार्षदों को अयोग्य घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed