Indore: कांग्रेस पार्षद बोले-तीन साल में भ्रष्टाचार में नवाचार किया है भाजपा परिषद ने
पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि कई भाजपा पार्षदों की स्थिति कटप्पा जैसी हो गई है। वे मेयर की खिलाफ बोल नहीं सकते, लेकिन काम नहीं होने से दुखी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बोलना पड़ रहा है कि मुझे इंदौर के लिए मुख्यमंत्री से झगड़ना पड़ता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम परिषद के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर कांग्रेस पार्षद दल ने पत्रकारवार्ता आयोजित की। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि भाजपा परिषद के तीन साल भ्रष्टाचार के मामले में बेमिसाल रही है।आरोपियों को बचाने में मेयर ने नवाचार किया है। डेढ़ सौ करोड़ के घोटाले का पैसा अफसरों से वसूल नहीं पाए और जल कर बढ़ाकर जनता से पैसा वसूला जा रहा है।
पार्षद सोनाली मिमरोट ने कहा कि मेयर ने तीन हजार काम गिनाए, लेकिन वो कागजों में ही है। अगर जमीन पर होता तो काम नजर आता। निगम ने 531 कालोनियों संपत्ति कर बढ़ाया, जबकि दावा किया गया था कि टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा।
पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि कई भाजपा पार्षदों की स्थिति कटप्पा जैसी हो गई है। वे मेयर की खिलाफ बोल नहीं सकते, लेकिन काम नहीं होने से दुखी है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बोलना पड़ रहा है कि मुझे इंदौर के लिए मुख्यमंत्री से झगड़ना पड़ता है। अफसर मंत्री की नहीं सुन रहे है।
रूबीना इकबाल खान ने कहा कि शहर में गड्ढे ज्यादा हो गए, लोग गड्ढों में गिरकर न मरे इसलिए हेलमेट अनिवार्य की गई है। रुबीना ने धीरेंद्र शास्त्री के बुर्के वाली के बयान पर भी आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि हमसे वे क्यों तुलना कर रहे है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को बेवजह टारगेट किया जा रहा है।
कादरी को अपनी बात रखना चाहिए
नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने कहा कि पार्षद अनवर कादरी को फंसाया गया है। उनके वार्ड में हिन्दू वोटर ज्यादा है। वे भी उन्हें वोट देकर चुनाव में विजय दिलाते हैै। उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्हें सरेंडर करना चाहिए और अपनी बात रखना चाहिए।
