फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress councilor said- BJP council has innovated in corruption in three years

Indore: कांग्रेस पार्षद बोले-तीन साल में भ्रष्टाचार में नवाचार किया है भाजपा परिषद ने

Wed, 06 Aug 2025 08:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Aug 2025 08:13 PM IST
सार

पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि कई भाजपा पार्षदों की स्थिति कटप्पा जैसी हो गई है। वे मेयर की खिलाफ बोल नहीं सकते, लेकिन काम नहीं होने से दुखी है।  मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बोलना पड़ रहा है कि मुझे इंदौर के लिए मुख्यमंत्री से झगड़ना पड़ता है। 

विज्ञापन
Indore: Congress councilor said- BJP council has innovated in corruption in three years
कांग्रेस पार्षदों की पत्रकारवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम परिषद के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर कांग्रेस पार्षद दल ने पत्रकारवार्ता आयोजित की। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि भाजपा परिषद के तीन साल भ्रष्टाचार के मामले में बेमिसाल रही है।आरोपियों को बचाने में मेयर ने नवाचार किया है। डेढ़ सौ करोड़ के घोटाले का पैसा अफसरों से वसूल नहीं पाए और  जल कर बढ़ाकर जनता से पैसा वसूला जा रहा है।

विज्ञापन

 

पार्षद सोनाली मिमरोट ने कहा कि मेयर ने तीन हजार काम गिनाए, लेकिन वो कागजों में ही है। अगर जमीन पर होता तो काम नजर आता। निगम ने 531 कालोनियों संपत्ति कर बढ़ाया, जबकि दावा किया गया था कि टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

 

पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि कई भाजपा पार्षदों की स्थिति कटप्पा जैसी हो गई है। वे मेयर की खिलाफ बोल नहीं सकते, लेकिन काम नहीं होने से दुखी है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बोलना पड़ रहा है कि मुझे इंदौर के लिए मुख्यमंत्री से झगड़ना पड़ता है। अफसर मंत्री की नहीं सुन रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रूबीना इकबाल खान ने कहा कि शहर में गड्ढे ज्यादा हो गए, लोग गड्ढों में गिरकर न मरे इसलिए हेलमेट अनिवार्य की गई है। रुबीना ने धीरेंद्र शास्त्री के बुर्के वाली के बयान पर भी आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि हमसे वे क्यों तुलना कर रहे है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को बेवजह टारगेट किया जा रहा है।



 

कादरी को अपनी बात रखना चाहिए

नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने कहा कि पार्षद अनवर कादरी को फंसाया गया है। उनके वार्ड में हिन्दू वोटर ज्यादा है। वे भी उन्हें वोट देकर चुनाव में विजय दिलाते हैै। उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्हें सरेंडर करना चाहिए और अपनी बात रखना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed