फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress and BJP focus on Malwa Nimar, leaders from here occupy important positions

Indore News: कांग्रेस और भाजपा का मालवा निमाड़ पर फोकस, बड़े पदों पर यहां के नेता काबिज

Fri, 21 Nov 2025 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 21 Nov 2025 07:53 PM IST
सार

भाजपा ने भी इंदौर और उज्जैन संभाग को संगठन की दृष्टि से चार भागों में बांटा है। पहले दोनो संभागों में एक-एक संगठन प्रभारी होते थे, लेकिन इस बार इंदौर और उज्जैन के अलावा मंदसौर व निमाड़ में भी संगठन प्रभारी बनाए हैं।

विज्ञापन
Indore: Congress and BJP focus on Malwa Nimar, leaders from here occupy important positions
मालवा निमाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सत्ता का रास्ता मालवा-निमाड़ की सीटों से होकर गुजरता है। 66 विधानसभा क्षेत्रों में जिस पार्टी ने ज्यादा सीटें जीती। सरकार उसी दल की बनी। इसके चलते अब भाजपा और कांग्रेस मालवा निमाड़ को मजबूत करने में जुट गई है। कांग्रेस ने प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान इंदौर निवासी रीना बौरासी को सौंपी है। दोनों दलों ने अपने संगठन के कई प्रमुख पदों पर इस क्षेत्र के नेताओं को नियुक्त किया है।

विज्ञापन

रीना बौरासी पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी है। उन्होंने सांवेर से कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ा था, लेकिन मंत्री तुलसी सिलावट ने उन्हें हरा दिया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी निमाड़ क्षेत्र की आदिवासी सीट गंधवानी से विधायक हैं। कांग्रेस के तीन बड़े पद मालवा निमाड़ के खाते में आ चुके हैं। इसके अलावा आगर से विधायक रह चुके विपिन वानखेड़े को भी इंदौर जिले की कमान पटवारी पहले ही सौंप चुके हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने बनाए चार संगठन प्रभारी
भाजपा ने भी इंदौर और उज्जैन संभाग को संगठन की दृष्टि से चार भागों में बांटा है। पहले दोनो संभागों में एक-एक संगठन प्रभारी होते थे, लेकिन इस बार इंदौर और उज्जैन के अलावा मंदसौर व निमाड़ में भी संगठन प्रभारी बनाए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से विधायक हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर क्षेत्र के विधायक हैं। सरकार में भी दोनों महत्वपूर्ण पद मालवा के हिस्से में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed