फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Cold Wave Temperature Fluctuations with Fog and Icy Winds Intensify Chill

Indore Weather: तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच चलती रही ठंडी हवाएं, कोहरे से झांकते सूरज ने दी राहत

Sat, 18 Jan 2025 09:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

Indore Weather: इंदौर में ठंड ने कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनाई। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोहरे और बर्फीली हवाओं ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया।

 

विज्ञापन
Indore Cold Wave Temperature Fluctuations with Fog and Icy Winds Intensify Chill
कोहरे की चादर से झांकता सूरज। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शनिवार को दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई, जिससे ठंड के असर में कमी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, रात में ठिठुरन बनी रही। शनिवार सुबह हल्के कोहरे के साथ दृश्यता 1,000 मीटर तक सीमित रही। वहीं शुक्रवार को कोल्ड डे जैसे हालात बने थे जिससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी। शुक्रवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री था।

विज्ञापन

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठिठुरन बढ़ गई 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में इस समय उत्तरी हवाओं का प्रभाव है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है। आगामी दिनों में बर्फीली हवाओं की गति बढ़ने से कड़ाके की ठंड का असर और गहरा सकता है। इंदौर में अगले तीन दिनों तक कोहरे का प्रभाव बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे ठंड और बढ़ गई। साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण सर्दी और तीव्र हो गई है।

विज्ञापन

इंदौर में दो बार सीवियर कोल्ड डे भी रहा
इंदौर में जनवरी के 17 दिनों में से 7 दिन ऐसे रहे जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं, 5 दिन ऐसे रहे जब दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक नीचे चला गया, जिससे ठिठुरन काफी ज्यादा रही। दो बार सीवियर कोल्ड डे की स्थिति भी दर्ज की गई। दूसरी ओर, जनवरी के पहले हफ्ते में तीन बार दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक भी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी माह में तेज ठंड के बने रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed